आज शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस जिले में आन-बान और शान के साथ मनाया गया l स्वाधीनता दिवस की 79 वी वर्षगांठ 15 अगस्त को आजादी के जश्न का पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश-खरोश के साथ रीठी जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत,एक्सीलेंस स्कूल , पुलिस थाना, गोल बाजार आदि आसपास के ग्रामीण अंचलो मे हर्षोल्लास व धूम धाम के साथ ध्वजारोहण किया गया ,आजादी के जोश मे डूबे बच्चे, व्रद्ध, युवक और नगर के स्कूलो के बच्चे प्रात: काल मे ही साफ-सुथरी स्कूली वेषभूषा मे अपने-अपने स्कूल पहुंचे, और मानव श्रृंखला बनाकर देश भक्ति पूर्ण नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए अपने अपने विद्यालय पहुंचे जा पर देश भक्ति संस्कृतिक कार्यक्रमो की झलकिया प्रस्तुत की जिसे देख लोगो ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया ।
हरिशंकर बेन


