MPNEWSCAST
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा गुरूवार को विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर देशभक्ति की लहरे नर्मदा जल में लहराई जब विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। नाव पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा लहराते हुए आगे बढ़े और पूरे घाट पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजते रहे जिससे पूरे माहौल में देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, राजेश तिवारी, आशुतोष तिवारी ,सुनील राठौर, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, ज्योति चौरे , डॉ सीमा कैथवास,अर्चना पुरोहित, केशव उर्मिल नागेन्द्र तिवारी ,राहुल सोलंकी, विकास नारोलिया, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, रूपेश राजपूत ,पूनम मेषकर, नयना सोनी ,वंदना दुबे , बिन्दिया मांझी, निर्मला राय , प्रशांत तिवारी, मनीष परदेशी, कमल चव्हाण सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


