MPNEWSCAST (मनीष गौतम)
कटनी में आज “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस-प्रशासन एवं स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
स्वतंत्रता दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर विश्राम बाबा होते हुए माधव नगर गेट से पुनः एसपी कार्यालय में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दौड़ में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर, गीतों और नारों के माध्यम से एकता, भाईचारा एवं देशभक्ति का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दौड़ में विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
🏅 बालिका वर्ग
1️⃣ प्रथम – सायना पाण्डेय, संदीपनी शाला, झिंझरी
2️⃣ द्वितीय – प्रियांशी बड़गइया, नालंदा CBSE, झिंझरी
3️⃣ तृतीय – वर्षा बर्मन, नालंदा CBSE, झिंझरी
🏅 बालक वर्ग
1️⃣ प्रथम – प्रवीण विश्वकर्म, आर. एस. मेमोरियल स्कूल, विश्राम बाबा
2️⃣ द्वितीय – विकास बैरागी
3️⃣ तृतीय – प्रशांत सेन
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनमानस में उत्साह का संचार करना एवं नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को जागृत करना था। रैली के दौरान पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखी, जिससे कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
—


