MPNEWSCAST
कटनी हलछट के पावन पर्व पर महिलाओ ने अपनी संतान की लंबी आयु के लिए उपवास किया, हरछठ का त्योहार जन्माष्टमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन हल छठ माता, शीतला माता और भगवान बलराम की पूजा की जाती है। इस पर्व को ललही छठ, रांधण छठ, बजराम जयन्ती, कमर छठ और हल छठ इत्यादि कई नामों से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रहती हैं और घर में किसी साफ-सुथरी जगह पर छठ माता की आकृति बनाकर उनकी विधि विधान पूजा करती हैं। इस पूजा में दही, चावल और महुआ का प्रयोग जरूर किया जाता है।


