कटनी(14 अगस्त)- हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव ,स्वतंत्रता के संग अभियान अंतर्गत नगर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में नगर निगम द्वारा शुक्रवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शाम को “एक शाम आजादी के नाम” कार्यक्रम शाम 8 बजे से वार्डस्ले स्कूल के पास मिशन चौक में आयोजित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण कार्य व्यवस्था हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने आदेश जारी कर उपायुक्त शैलेश गुप्ता के निर्देशन में सभी अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। आयुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यक्रम स्थल में आवश्यकता अनुरूप टेंट,शामियाना,बैरिकेड,मंच,माइक
वहीं कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त साफ-सफाई, चूने की लाइन,आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी व वार्ड दरोगा को दायित्व सौंपे गए हैं। इसी अनुसार प्रकाश व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था आर्केस्टा,बैनर, फ्लेक्स,आमंत्रण सहित यातायात विभाग से समन्वय बनाते हुए सुगम आवागमन अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपते हुए सौंपी गई व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया है।


