कटनी ( 14 अगस्त ) – नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। नगर निगम कार्यालय के इस गरिमामय कार्यक्रम में वे जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा नवीन जल शोधन संयंत्र-अमकुही मे प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा।
इसके अतिरिक्त मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू द्वारा फिल्टर हाउस कटाएघाट, डाॅ रमेश सोनी द्वारा केसीएस उच्चतर माध्यमिक शाला, श्री जय नारायण निषाद द्वारा यशोदा बाई पुत्री शाला, गोविंद चावला द्वारा शासकीय प्राथमिक कन्या शाला रॉबर्ट लाईन, सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला टिकरिया लखेरा में ध्वजारोहण किया जायेगा। जबकि श्रीमती बीना संजू बैनर्जी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला निषाद स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड, तुलसा गुलाब बेन द्वारा प्राथमिक शाला झिंझरी, सुमन राजू माखीजा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला में ध्वजारोहण किया जावेगा। इसके अलावा नगर निगम सीमा अंतर्गत विभिन्न वार्डो में क्षेत्रीय पार्षद गणों द्वारा निर्धारित स्कूलों में ध्वजारोहण किया जावेगा।
पार्षद करेंगे इन स्थलों में ध्वजारोहण
पार्षद श्री संतोष शुक्ला प्राथमिक शाला अंबेडकर वार्ड, रागिनी मनोज गुप्ता शा.उच्च.माध्यमिक शाला एनकेजे, अवकाश जायसवाल द्वारा अग्निशमन कार्यालय, मिथलेश जैन साधूराम उच्चतर माध्यमिक शाला, अर्चना विनीत जायसवाल प्राथमिक शाला रघुनाथ गंज एवं शासकीय प्राथमिक शाला टी.सी बजान 1 एवं 2, सचिन कुमार बहरे के.एल कनकने प्राथमिक शाला, संजू जीवन चौधरी शा0 प्रा0 शाला कावस जी वार्ड, नन्ही बाई गोटिया प्राथ शाला पुरैनी आधार काप, सीमा अरविंद श्रीवास्तव गोल बाजार पार्क, वंदना राजकिशोर यादव प्राथमिक शाला कुठला एवं शासकीय हाई स्कूल कुठला, सरला संतोष मिश्रा प्राथमिक शाला पहरूआ, ओमप्रकाश बल्ली सोनी प्रा.शा.नदी पार, नीतू कपिल रजक धन्ती बाई माध्यमिक शाला, शीला अज्जू सोनी स्वर्णकार प्राथमिक शाला, राजेश भास्कर प्राथ शाला सावरकर वार्ड, शीला सुखदेव प्रा0 शाला बालक, कन्या खिरहनी, फामिदा आफताब चोखे माध्यमिक शाला एनकेजे किदवई वार्ड में ध्वजारोहण किया जायेगा।
प्रभा राजू गुप्ता द्वारा प्राथमिक शाला एनकेजे लाल स्कूल, प्रेमवती रजक डब्बू सामुदायिक भवन राजीव गांधी वार्ड, श्रीमती पैरवी बिट्टू ए.रविन्द्र राव उमाशाला, श्रीमती खुशबू अनिरुद्ध नारायण सोनी गुलाबचंद प्राथमिक शाला, अजरा शाहीन पुरवार पुत्री शाला, मौसूफ बिट्टू शा कन्या शाला सिविल लाइन, सुशीला मिश्रीलाल प्रा शा मदन मोहन चौबे वार्ड, शशिकांत तिवारी शा0प्रा0शा0 बरगवां एवं अमकुही, सुमित्रा रावत आदर्श प्राशावंशस्वरूप वार्ड, अलका अरूण पांडेय माध्यमिक शाला सीएलपी वार्ड, सुनीता कमलेश चैधरी प्राथमिक शाला मंगल नगर एवं सुदर्शन बाल मंदिर फारेस्टर वार्ड, शकुंतला सोनी प्राथमिक शाला छपरवाह, लव साहू शा0प्रा0शा0 बिलगवां, श्याम पंजवानी शा0प्राशा खैबर लाइन कैंप, ईश्वर बहरानी शा0प्रा0शा0 केरन लाईन, श्री विनोद लाला यादव भुट्टू शाप्राशा पडरवारा, श्रीमती राजकुमारी मिथलेश जैन उपकार्यालय माधवनगर, रेखा संजय तिवारी सामुदायिक भवन संजय नगर, उमेन्द्र अहिरवार ओमी शासकीय पुरवार हाई स्कूल शिव नगर कटनी में ध्वजारोहण करेगें।


