लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में ठंडक कम होने की शिकायत यात्रियों ने की। जब तकनीशियनों ने एसी डक्ट की जांच की तो वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा
लखनऊ-बक्सर होते हुए बरौनी जाने वाली लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में ठंडक कम होने की शिकायत यात्रियों ने की। जब तकनीशियनों ने एसी डक्ट की जांच की तो वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप डक्ट में छुपाकर ले जाई जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। रेलवे और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा इस तस्करी में शामिल लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।