रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन सिंह परमार और यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह सोमवंशी का नर्मदापुरम जिले का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम हुआ। उक्त दौरे का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना था। जहाँ उन्होंने जिला कार्यकारिणी और यूथ विंग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना आवश्यक है। यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह सोमवंशी ने युवाओं में नया जोश भरते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश संयुक्त सचिव एवं बैतूल जिला प्रभारी योगेश साहू ने भी कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचार साझा किए।जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने कहा कि हमारे शीर्ष नेताओं का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए एक ऊर्जा बूस्टर साबित हुआ है। हम उनके दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए नर्मदापुरम में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।


