कटनी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जन कल्याण शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति पटना रोड के नेतृत्व में ग्राम बहोरीबंद के नया स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा रैली के माध्यम से “हर घर तिरंगा” अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान तिरंगा वितरण, जागरूकता रैली एवं देशभक्ति के नारों के बीच स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। रैली में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया।
इस दौरान ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को सशक्त करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता की थीम पर संकल्प के साथ अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यकम मे नया स्कूल संस्था के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार गर्ग, परामर्शदाता रामसिंह पटेल, उमा अवस्थी स्कूल के शिक्षक विनीत कुमार वर्मन, पद्म लाल जोगी, अमित कुमार वर्मन, सोनू सेन, अशोक पटेल, छात्रा लक्ष्मी ठाकुर, धर्मिता लोधी, नैतिक यादव सहित आदि छात्रों का सक्रिय योगदान रहा।


