दो माह पूर्व हुये अंधे कत्ल का किया गया खुलासा बंडोल थाना
सिवनी पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम व्दारा टीम गठित कर अंधे हत्या कांड के खुलासा हेतु लगातार प्रयास किये गये।
दिनांक 05.06.2025 को सूचनाकर्ता दीपक पिता गनेश प्रसाद सेन्डे उम्म्र 25 साल निवासी ग्राम कलारबांकी (ग्राम कोटवार) थाना बंडोल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के द्वारा अज्ञात पुरुष का घटना स्थल कलारबांकी से कान्हीवाडा रोड पुलिया के पास मृतक के सिर में पत्थर से चोंट पहुंचाकर खेत में मारकर घटना छिपाने की गरज से रोड पर गाड़ी चढ़ा दी है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 285/25 धारा 103(1) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात मृतक पुरूष की शिनाख्तगी हेतु आसपास के जिले में लगातार पतासाजी कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा था जो अज्ञात मृतक की पहचान विनील चंद्रवंशी ग्राम सुँआडोंगरी चौकी सुनवारा थाना धनौरा के रूप में होने पर आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई जो विवेचना के दौरान आये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी सुनील नागेश एवं उसका साला पंकज बेलवंशी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ की जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किये। जिन्होने मृतक विनील चंद्रवंशी से उधार लिये पैसे एवं उसका ब्याज समय पर नही दे पाने पर योजनाबध्द तरीके से दिनांक 04/06/25 की रात्रि करीब 11.00-11/30 बजे विनील चंद्रवंशी को घटना स्थल कलारबांकी रोड पर लाकर सिर पर पत्थर मारकर घायल करने के बाद विनिल चंद्रवंशी को पंकज बेलवंशी के द्वारा आयसर ट्रक से उसके सिर पर चलाकर कुचलते हुये हत्या को एक्सीडेंट का रूप देना बताये। जो आरोपीगण सुनील पिता पूरनलाल नागेश उम्र 42 साल निवासी सुंआडोंगरी चौकी सुनवारा थाना धनौरा एवं पंकज उर्फ गोलू चन्द्रवंशी पिता रमेश बेलवंशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम परासिया थाना बंडोल जिला सिवनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिवनी पेश किया गया है।
जप्ती:- घटना में उपयोग की गई प्लेटिना मो.सा. क्र. MP20MG-7805, आयशर ट्रक MH37J-6111 गिरफ्तार आरोपीः- (1) सुनील पिता पूरनलाल नागेश उप्न 42 साल निवासी सुँआडोंगरी चौकी सुनवारा थाना धनौरा
(2) पंकज उर्फ गोलू चन्द्रवंशी पिता रमेश बेलवंशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम परासिया थाना बंडोल सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), प्र.आर.476 बालमुकुंद बघेल, प्र. आर.53 जयेन्द्र बघेल, आर. 834 सतेन्द्र चंद्रवंशी, आर.615 नितेश
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट


