• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठोस कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नशा नाश की जड़ है, इसकी लत से होने वाला कष्ट किसी से नहीं छिपा प्रदेश सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56.52 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 339 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का किया अंतरण मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह को किया संबोधित

by Manish Gautam Chiefeditor
August 13, 2025
in top
0
नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठोस कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली और समृद्धि को कई गुना पीछे ले जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 5 वर्ष पहले की थी। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब दुकानों और बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का सफल संचालन किया गया। पुलिस नशा कारोबारियों के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कस रही है। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कानून के साथ सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं। भोपाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। कोई कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को रवींद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया।

विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कारों का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख 52 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 339 करोड़ रुपए की पेंशन का सिंगल क्लिक से अंतरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नशा मुक्ति पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2023-24 के लिए विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार भी वितरित किए। इसके अंतर्गत शुद्धि नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी, शहीद भगत सिंह सेवा समिति से श्री सुजीत कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस उप-आयुक्त इंदौर श्री राजेश दंडौतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री प्रशांत चौबे और उप पुलिस अधीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट श्री संतोष पटेल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान को देखकर आश्चर्यचकित है दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान के आधार पर परिष्कृत भारतीय दर्शन को विश्व बड़े आश्चर्य से देखता है। भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने पौधों में प्राण होने की बात कही तो विश्व के वैज्ञानिक अचंभित थे। प्रत्येक व्यक्ति को अपने संस्कार, सहकार युक्त जीवन और सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध होना चाहिए। भारत एक-दूसरे के प्रति सामंजस्य की भावना और अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इन व्यवस्थाओं के बल पर ही भारत को विश्व में विशेष स्थान प्राप्त है।

 नशा मुक्ति के लिए गायत्री परिवार और ब्रह्मा कुमारी के कार्य उल्लेखनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यक्ति को सकारात्मक विचारों से प्रेरणा लेकर स्वयं नशा छोड़ते हुए दूसरों को भी नशा से मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। समाज को जागरुक करने के लिए गायत्री परिवार और ब्रह्मा कुमारी संस्था उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्री बलराम और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को प्रदेशस्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाएगी।

जन सहयोग से सफल हुआ नशा मुक्ति अभियान : मंत्री श्री कुशवाहा

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प भारत नशा मुक्ति अभियान की यह 5वीं वर्षगांठ है। अगस्त माह में नशे के खिलाफ देशव्यापी जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जन सहयोग से अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। जन सहयोग से हम विकसित भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

कार्यक्रम में विधायकद्वय श्री भगवानदास सबनानी, श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री विष्णु राजौरिया, बड़ी संख्या में ब्रह्म कुमारी, गायत्री परिवार और रामचंद्र मिशन के प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर, एडीजी नारकोटिक्स श्री संजीव कंचन सहित समाजसेवी उपस्थित रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🇮🇳 *जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन* 🇮🇳

🇮🇳 *जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन* 🇮🇳

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d