कालापीपल(बबलू जायसवाल) कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.विवेक दुबे के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के 116 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल में कैलेंडर अनुसार प्रतियोगिता पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है,हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विद्यालय स्तर पर 12 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन कर प्रतियोगिताएं सम्पन्न करवाई जा रही है।इसी अनुक्रम में विद्यालयों में तिरंगा विषय पर रंगोली निर्माण,राष्ट्र के रक्षक(सैनिक)समाज के रक्षक(सिपाही)विषय पर आभार पत्र पर प्रतियोगिता 116 विद्यालय में से 71 स्थानों पर संपन्न हुई,उसी के तहत उत्कृष्ट प्राचार्य रेखा त्रिपाठी सीएम राइस स्कूल कालापीपल में रंगोली एवं सेना व पुलिस जवानों के लिए अभिनंदन पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


