विधायक डॉ. शर्मा और एसडीएम राव की पहल पर सिविल अस्पताल को मिला रूफटॉप सोलर सिस्टम प्लांट, हुआ उद्धघाटन…,वेलोसिटी मीनिंग वर्क्स एलएलपी रेत कंपनी ने इटारसी की सेवा भावी संस्था गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 10 कंप्यूटर भेट किए—-
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव के सराहनीय प्रयासों से इटारसी के सिविल अस्पताल में मरीज के लिए बिजली कटौती की समस्या से मुक्ति की एक बड़ी सौगात मिल गई है। जिसमें अहम भूमिका रेत ठेका कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपने सीएसआर फंड से मरीजों के लिए यह सौगात उपलब्ध कराई गई है। कंपनी मैनेजर रूपेश पेठे ने बताया कि सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी मे 10 किलो वाट का सोलर प्लांट और शहर की सेवाभावी संस्था गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल इटारसी में स्कूल के बच्चों के लिए 10 कंप्युटर कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से भेट किया है। सोलर प्लांट लगाने का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी में अस्पताल के जो क्रिटिकल वार्ड है, उसमे लाइट चले जाने के बाद भी वहां बिजली की समस्या नहीं रहे। मरीजों के लिए सौगात में दिए गए सोलर प्लांट की विशेषता यह है कि इसमे बैटरीयुक्त सोलर के द्वारा बिजली को स्टॉरिज करने की क्षमता है। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल इटारसी मे रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )टी. प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति श्री तोमर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश चौधरी, सभापति पार्षद राकेश जाधव,राजेन्द्र सिंह सलूजा (टीटू सलूजा), हरप्रीत सिंह छाबरा,सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रतिनिधि साकिब अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ.शर्मा ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से अस्पताल में बिजली का बैकअप हमेशा बना रहेगा। यहां आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं होगी। एसडीएम टी. प्रतीक राव ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह देखा कि यहा पर ईमरजंसी वार्ड में बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर प्लांट लगवाने की अत्यंत आवश्यकता है। तभी अस्पताल में सोलर प्लांट लगवाने का विचार मन मे आया और विधायक डॉ. शर्मा से विचार विमर्श करके समाजसेवी कंपनी सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)निधि के सहयोग से यह संकल्प आज पूरा हो सका। कंपनी के प्रतिनिधि साकिब अहमद ने बताया कि हमारी कंपनी हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे होकर योगदान करते रहती है। कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से लगभग 11 लाख रुपए का सोलर प्लांट एवं 2.5 लाख रुपए के कम्पुटरर्स आज प्रदान किए गए। आगे भी निरंतर हमारी फर्म द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए योगदान करते रहेगी। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश चौधरी द्वारा सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी मीडियागण भी उपस्थित रहे।
वेलोसिटी मीनिंग वर्क्स एलएलपी रेत कंपनी ने इटारसी की सेवा भावी संस्था गुरु नानक पब्लिक स्कूल को सीएसआर फंड से 10 कंप्यूटर भेट किए—-
“सपनों की उड़ान”, इसी प्रकार वेलोसिटी माइनिंग वर्क्स एलएलपी रेत कंपनी द्वारा शहर की सेवाभावी संस्था गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल इटारसी में स्कूल के बच्चों के लिए 10 कंप्युटर सिस्टम लगभग 2,50000/- रुपए के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से भेट करे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के द्वारा रिबीन काटकर कंप्युटर लैब का शुभारंभ किया गया। स्कूल के विधार्थियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बैंड की धुन पर किया गया। सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) टी. प्रतीक राव , तहसीलदार शक्ति श्री तोमर ,स्कूल के संचालक राजेन्द्र सिंह सलूजा (टीटू सलूजा), हरप्रीत सिंह छाबरा,वेलोसिटी माइनिंग वर्क्स एल एल पी कंपनी के प्रतिनिधि साकिब एहमद उपस्थित रहे। साथ ही गुरुदारा समिति के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा,सचिव राजेंद्र सिंह दुआ एवं स्कूल एवं गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रीत सिंह भाटिया, परमीत सिंह भाटिया, गुरभेज सिंह जुनेजा, बेअंत सिंह बंजारा , परविंदर सिंह टुटेजा , रवनीत सिंह सलूजा,अमरजीत सिंह खालसा, परमजीत सिंह सलूजा,सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया , सभापति एवं पार्षद राकेश जाधव, विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह टुटेजा द्वारा एवं संचालन प्राचार्य संगीता दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य उमाशंकर तिवारी, जगजीत सिंह जुनेजा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन मे स्कूल के सभी बच्चों ने सभी वरिष्ठ जनों का अभिवादन किया। सभी स्कूल के विधयार्थियों के चेहरे पर खुशी थी । कम्पुटरर्स मिलने से अब छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिलने जा रही है। आज के युग में टेक्नोलॉजी का जमाना है ओर बिना कम्पुटर के कुछ भी संभव नहीं है इस अवसर पर मुख्य अतिथी डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कंप्युटर आज के युग की आवश्यकता हो गई है इससे स्कूल के छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिलेंगी। बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)टी. प्रतीक राव ने कहा कि इस प्रयास से छात्रों मे शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी ओर साथ ही विध्यार्थीयो को कोडिंग के क्षेत्र मे आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। स्कूल के संचालक राजेन्द्र सिंह सलूजा (टीटू सलूजा) ने कहा हमारे स्कूल मे बहुत समय से कम्पुटरर्स की आवश्यकता थी जिससे आज के आधुनिक युग मे छात्रों को कम्पुटरर्स सीखने मे आसानी होगी। ओर इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह सलूजा जी द्वारा कंपनी का आभार व्यक्त किया।
वेलोसिटी माइनिंग वर्क्स एल एल पी कंपनी के प्रतिनिधि साकिब अहमद द्वारा यह बताया गया कि हमारी कंपनी हमेशा से सामाजिक कार्यों मे आगे होकर योगदान करते रहती है ओर कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से लगभग 2.5 लाख कम्पुटरर्स रुपए के भेट किए गए है आगे भी सामाजिक कार्य हमारी कंपनी द्वारा किया जाता रहेगा।


