सिलौंडी: शासन के निर्देश पर आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिलौंडी में आज विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी ।
जिसमें मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय, मंडल पदाधिकारी सहित क्षेत्र के समस्त जन प्रतिनिधि,समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होकर देश के वीर सपूतों के याद करेंगे ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बताया कि आज दोपहर 1.30 बजे से शासकीय कन्या हाई स्कूल से तिरंगा यात्रा शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर जय स्तंभ में सभा कर समापन होगा ।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी की विशेष उपस्थिति में आयोजन होगा


