सिलौडी: बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई । जिसमें मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,राजेश व्यौहार ने क्षेत्र के ढीमर खेड़ा ,कछार गांव बड़ा, सिलौंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने सिलौंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग में आवश्यक व्यवस्था कर नई बिल्डिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू करने , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया है । विधायक जी ने शासन स्तर से आवश्यक करवाई कर क्षेत्र में डॉक्टर नियुक्त करने प्रभारी मंत्री जी से चर्चा की है ।
विधायक जी ने बी एम ओ को सख्त निर्देश दिया है सभी स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी दवा का पर्याप्त उपलब्धता के साथ सभी स्वास्थ्य स्टाफ को आम जनता के साथ मधुर व्यवहार किया जाए ।
स्वास्थ्य समिति में आम जनता की भी भागीदारी हो ।


