MPNEWSCAST
सिलौड़ी में उप तहसील भवन में बनी नर्सरी में सिलौंडी पंचायत उपसरपंच राहुल राय, संरक्षक कुंज बिहारी चंपुरिया, जनशिक्षक संतोष बर्मन,पंच श्याम दत्त राय , आयुष्मान हॉस्पिटल से अतुल चामपुरिया , सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, सुभाष सोनी ने पेड़ो को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया है ।
इसी तरह हल्का नर्सरी में ग्राम पंचायत अतरसुमा के हल्का नर्सरी में भी सरपंच सुशील परस्ते , सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय, संरक्षक कुंज बिहारी जी की
उपस्थिति में पेड़ों को राखी बांधने का कार्यक्रम हुआ ।
संरक्षक और सचिव कुंज बिहारी जी ने बताया कि सन 2007 से लगातार हर साल रक्षाबंधन पर पेड़ो को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का कार्य होता है ।
हल्का नर्सरी में लगभग 3500 पेड़ पौधे से हरियाली छाई है ।


