मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 41 हजार 225 हितग्राहियों के बैंक खाते मे 29 करोड़ 36 लाख 99 हजार 600 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किया एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर शगुन के तौर पर विशेष आर्थिक सहायता के रूप में 6 करोड़ 7 लाख 19 हजार 500 रूपये की राशि का भी अंतरण किया।
इस दौरान कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे यहां बड़ी संख्या में मौजूद लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों ने देखा व सुना। साथ ही यह कार्यक्रम विकासखंड स्तर और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी दिखाया गया। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर शगुन के तौर पर मिली 250 रुपये की अतिरिक्त राशि पाकर सभी महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं।


