• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

3 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित

by Manish Gautam Chiefeditor
August 7, 2025
in कटनी
0
3 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, अवैध परिवहन पर कठोर कार्रवाई करने के कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा कृषि अधिकारियों को दिये निर्देश के पालन में गठित जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण निरीक्षण दल को चाहे गये अभिलेख नहीं दिखाने और उर्वरक भंडारण गोदाम का  निरीक्षण नहीं कराकर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले जिले के तीन उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र लायसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

          कलेक्‍टर श्री यादव के किसानों से संबंधित खाद, बीज के मामले में लापरवाही नहीं बरतने के दिये सख्‍त निर्देश की वजह से अभियान स्वरूप में जारी जांच कार्य  जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण दल के द्वारा किया गया। इस दौरान  विक्रेता संस्थान के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र में संलग्न स्त्रोत प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होना, निरीक्षण दल द्वारा चाहे गये अभिलेख न दिखाना एवं उर्वरक भण्डारण गोदाम का निरीक्षण करने से रोकने पर शासकीय कार्य में व्यवधान मानते हुए मेसर्स भोलेनाथ गुप्ता, ग्राम खितौली तहसील बरही, विकासखंड बडवारा, को प्रदाय किया गया 30 जुलाई 2011 को उर्वरक विकय प्राधिकार पत्र,जिसकी वैधता तिथि 29 जनवरी 2026 तक थी।इसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

          इसी प्रकार मेसर्स विनोद गुप्ता, ग्राम खितौली तहसील बरही, विकासखंड बड़वारा के उर्वरक विक्रय संस्थान के निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र में संलग्न स्त्रोत प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होना, निरीक्षण दल द्वारा चाहे गये अभिलेख न दिखाना एवं उर्वरक भण्डारण गोदाम का निरीक्षण करने से रोकना और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर इस संस्थान का लायसेंस निलंबित किया गया। इस संस्थान को 22 जुलाई 2011 को उर्वरक विकय प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया था। जिसकी वैधता 31 अक्टूबर 2026 तक थी। जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा मेसर्स हनुमान बीज भण्डार (प्रो. कपिल गुप्ता) ग्राम खितौली तहसील बरही, विकासखण्ड बडवारा, के उर्वरक विक्रय संस्थान द्वारा  जिला स्तरीय उर्वरक गुणनियंत्रण दल  को उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र में संलग्न स्त्रोत प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होना मिलीं। साथ ही, निरीक्षण दल द्वारा चाहे गये अभिलेख न दिखाना शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की श्रेणी में मानते हुए लायसेंस निलंबित किया गया। इस संस्थान का लायसेंस 16 मई 2012 को प्रदान किया गया था। जो 7 जनवरी 2026 तक वैध था। लेकिन संस्थान के नियम विपरीत कृत्यों की वजह से लायसेंस निलंबित कर दिया गया है।

उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश का उल्लंघन

          उर्वरक विक्रय संस्थानों के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र में संलग्न स्त्रोत प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होना,निरीक्षण दल द्वारा चाहे गये अभिलेख न दिखाना एवं उर्वरक भण्डारण गोदाम का निरीक्षण करने से रोकना शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की श्रेणी में माना गया।जो उर्वरक गुणनियंत्रण आदेश 1985 के खंड 28 (1) व 28 (4) एवं 35 का उल्लघंन है।इस आधार पर उर्वरक पंजीयन अधिकारी एवं उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनीष मिश्रा ने तीनों संस्थानों का उर्वरक विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूँ आवंटन में की गई वृद्धि  सितंबर से मिलेगा संशोधित अनुपात में राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूँ आवंटन में की गई वृद्धि सितंबर से मिलेगा संशोधित अनुपात में राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d