जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने समग्र ई-केव्हायसी की प्रगति जानने योजना विभाग के अधिकारियों एवं लिपिकों के साथ की समीक्षा। समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने आधार समग्र ई-केव्हायसी को मिशन मोड पर करने अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त हितग्राहियों और नागरिकों को आधार समग्र ई-केव्हायसी कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आधार ई-केव्हायसी नहीं कराने वाले नागरिकों को लाभ से वंचित होना पड़ेगा, इसलिए सभी नागरिकों से उपायुक्त ने अपील की है कि हरहाल में समग्र आधार ई-केव्हायसी अवश्य कराएॅं। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्कूल, कॉलेज में बच्चों के एडमिशन हेतु भी समग्र आई.डी. में ई-केव्हायसी नहीं होने पर आप शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से वंचित हो सकते है। समग्र आई.डी. पर आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में समग्र आई.डी. को डुप्लीकेट समझते हुए डिलीट होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
इसके उपरांत उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के प्रकरणों को भी समय सीमा में करने योजना लिपिकों को निर्देश दिये है। बैठक में योजना विभाग के अधिकारी एवं समस्त लिपिक आदि उपस्थित रहे।


