• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

देवरी मंगेला पंचायत में दो महीने से लटका ताला, कामकाज कराने ग्रामीण भटकने को मजबूर यहाँ पंचायत सचिव पदस्थ है और न ही रोजगार सहायक, पंचायत भवन बना वीरान, ई-कक्ष धूल फांक रहा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 6, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
देवरी मंगेला पंचायत में दो महीने से लटका ताला, कामकाज कराने ग्रामीण भटकने को मजबूर  यहाँ पंचायत सचिव पदस्थ है और न ही रोजगार सहायक, पंचायत भवन बना वीरान, ई-कक्ष धूल फांक रहा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत देवरी मंगेला में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। पिछले दो महीनों से पंचायत भवन में ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जरूरी कार्य अधर में लटके हुए हैं।पंचायत में न तो पंचायत सचिव पदस्थ है और न ही रोजगार सहायक। इससे ग्रामीणों को प्रमाण-पत्र सत्यापन, मजदूरी भुगतान, पेंशन आवेदन जैसे अन्य कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार पंचायत कार्यालय पहुँचने पर ताले लटके ही मिलते हैं और उन्हें मजबूरी में सरपंच या पूर्व सचिव के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन वहाँ भी कोई समाधान नहीं निकल रहा। गांव में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए लाखों की लागत से बनाया गया ई-कक्ष पूरी तरह निष्क्रिय पड़ा है। कंप्यूटर, प्रिंटर, टेबल-कुर्सियाँ और अन्य सामग्री बिना उपयोग के नष्ट होने के कगार पर है। पंचायत भवन पर ताले की स्थिति देख सरकारी योजनाओं की पहुंच शून्य हो गई है।

सचिव का तबादला, नई नियुक्ति नहीं:- ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पदस्थ सचिव संदीप अग्रहरि का तबादला हो चुका है, लेकिन अब तक नए सचिव की पदस्थापना नहीं की गई। वहीं, पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक की भी नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे पंचायत संचालन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनपद पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष और अविश्वास देखने को मिल रहा है।

इनका कहना है:- देवरी मंगेला में पदस्थ सचिव का तबादला होने के बाद दूसरे सचिव की व्यवस्था के लिए जिले को पत्र भेजा गया है। जल्द ही पंचायत में सचिव की पदस्थापना की जाएगी।:- यजुवेंद्र कोरी, जनपद पंचायत सीईओ, ढीमरखेड़ा

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मवेशियों को खुला छोड़ रहे पशु मालिक, जिम्मेदार बेखबर  उमरियापान से स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा और सिहोरा मार्ग पर हर गांव में सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, कलेक्टर के आदेश भी बेअसर

मवेशियों को खुला छोड़ रहे पशु मालिक, जिम्मेदार बेखबर उमरियापान से स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा और सिहोरा मार्ग पर हर गांव में सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, कलेक्टर के आदेश भी बेअसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d