कालापीपल(बबलू जायसवाल)पीएम शासकीय एकीकृत हाई पिपलिया नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह मीणा,सरपंच प्रेम नारायण मीणा,भीम सिंह मीणा,स्कूल प्राचार्य हरीश वाजपेई,इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना,प्राचार्य ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया,इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ,
विद्यालय बाउंड्री में 45 वृक्ष लगाए गए,सभी पौधों को एक-एक छात्र-छात्राओं ने गोद लेकर उसकी देख-भाल की जिम्मेदारी ली,सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,वहीं
प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।


