• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

पंचायत की पारदर्शिता पर बड़ा तमाचा,रीठी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतो अपलोड हो रहे है धुंधले व फर्जी बिल,,जिम्मेदारों की जेबें गरम, जनता को दिखाया जा रहा धुंधलापन,,

by Manish Gautam Chiefeditor
August 5, 2025
in रीठी
0
पंचायत की पारदर्शिता पर बड़ा तमाचा,रीठी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतो अपलोड हो रहे है धुंधले व फर्जी बिल,,जिम्मेदारों की जेबें गरम, जनता को दिखाया जा रहा धुंधलापन,,
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कहते हैं कि दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता, लेकिन रीठी जनपद पंचायत की अधिकांश ग्राम पंचायतो ने तो, दर्पण को भी धोखा देना सीख लिया है! सरकार की पारदर्शी व्यवस्था को बताकर पंचायत के कर्मचारी “पंचायत दर्पण पोर्टल” पर धुंधले बिल अपलोड कर रहे हैं..ताकि ना आंखें पढ़ पाए, ना सच्चाई सामने आ सके!

कटनी जिले की जनपद पंचायत रीठी की अधिकांश ग्राम पंचायतो में सरपंच सचिव द्वारा शातिर खेल खेला जा रहा है। शासन ने जिस पोर्टल को पारदर्शिता की मिसाल बनाकर पेश किया था, वही पोर्टल अब भ्रष्टाचारियों के लिए कमाई का जरिया बन चुका है। बिल ऐसे अपलोड किए जा रहे हैं कि आम आदमी तो छोड़िए, अधिकारी भी उसकी इबारत नहीं पढ़ सकते है ।

इसका जिम्मेदार कौन है पंचायत के वे कर्मचारी जो दफ्तर की दीवारों के पीछे बैठकर फाइलों में खेल करते हैंl या वो जो पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर देते हैं जो दिखते तो हैं, लेकिन पढ़े नहीं जा सकते। बिलों की इमेज ऐसी कि जैसे जानबूझकर धुंधली की गई हो ,ताकि कोई सवाल ही न पूछ सके।

जबकि शासन का आदेश साफ है – हर भुगतान से पहले और बाद में बिल साफ-सुथरे ढंग से पोर्टल पर अपलोड हों, ताकि जनता भी जान सके कि उनके गांव का पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है। लेकिन यहां तो खेल ही उल्टा चल रहा है। पैसा निकाला जा रहा है, लेकिन काम का कोई ठोस सुबूत जनता को दिखाने लायक नहीं छोड़ा जाता है।
अब जरा सोचिए – जब दस्तावेज ही नहीं पढ़े जा सकते, तो फिर उन पर भुगतान किस आधार पर हो रहा है? क्या ये पारदर्शिता है? या फिर यह भ्रष्टाचार गड़बड़ी की ऐसी कहानी है, जिसे पूरे सिस्टम ने मिलकर लिखा है?

सबसे बड़ा सवाल – क्या पोर्टल सिर्फ दिखाने के लिए है? क्या जनता को गुमराह करने का ये नया डिजिटल तरीका निकाला गया है? और जब ये सब खुलेआम हो रहा है, तो जनपद के अधिकारी आंख मूंदे क्यों बैठे हैं,? क्या यह सब इनकी मिलीभगत से हो रहा है ।

जनता अब सवाल पूछ रही है- लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं। पंचायतों में भ्रष्टाचार का ये खेल अब डिजिटल दौर में भी जारी है- फर्क बस इतना है कि अब घोटाले ऑनलाइन अपलोड हो रहे हैं… और जनता देख रही है एक धुंधला सा सच,,।कई ऐसी ग्राम पंचायत भी हैं जिनमें नियम विरुद्ध बिना सरपंच सचिव की सील साइन के बिना ही बिल अपलोड कर,भुगतान किया जा रहा हैं ।

इनका कहना है
यदि पंचायत में नियम विरुद्ध तरीके से बिलों को जारी कर अपलोड किया जा रहा है तो उसकी जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी,,।

राजेश नरेंद्र सिंह
सीईओ रीठी

हरिशंकर बेन

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक के प्रयासों से मिली 11 करोड़ 25 लाख पुल की सौगात सगंवा पुल लालपुर ग्राम पंचायत के बीच पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को हो रही दिक्कत दूर होगी

विधायक के प्रयासों से मिली 11 करोड़ 25 लाख पुल की सौगात सगंवा पुल लालपुर ग्राम पंचायत के बीच पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को हो रही दिक्कत दूर होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d