MP NEWS CAST मनीष गौतम ___
दिनांक 4.8.2025 को जे पी वी डी ए वी विद्यालय में वेद प्रचार सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ सर्वप्रथम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस के सिन्हा जी एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री समीर दास , वरिष्ठ शिक्षिका सु श्री नीना बिलैया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात कक्षा नवमी के विद्यार्थियों द्वारा हृदय स्पर्शी स्वागत गीत महा महनीय मेधाविन प्रस्तुत किया गया इसी अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री समीर दास जी ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए इस भाषा को दैनिक व्यवहार की भाषा बनाने पर बल दिया एवं संस्कृत सप्ताह की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की ज्ञात हो कि संस्कृत सप्ताह दिनांक 4 8.25 सोमवार से 10 अगस्त 2025 दिन रविवार तक आयोजित होगा एवं दिनांक 12 अगस्त 2025 को भव्य मंचीय कार्यक्रमों के साथ सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा समापन कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री मनोज पांडेय जी की उपस्थिति रहेगी।


