सिलौंडी: सावन माह के अंतिम सोमवार को गवरी घाट से पैदल नर्मदा जल लेकर आए 35 कावड़ियों ने भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया ।
सभी 35 युवाओं का दल दोपहर 12 बजे सिलौंडी बस स्टैंड पहुंचा ।ग्राम के लोगों ने पुष्प वर्षा और तिलक वंदन कर उनका भव्य स्वागत किया ।
पूरे गांव के भ्रमण कर भगवान शिव शंकर को जलाभिषेक किया ।
गांव के लोगों ने अपने अपने घरों से निकलकर सभी के स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई है ।
छोटी मढिया में भगवान शिव शंकर के पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ ।
35 युवा में कुछ बच्चे 12 साल 13 साल के भी शामिल थे उनकी भक्ति देकर ग्रामवासी भाव विभुर हो गए ।


