• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

अध्यात्म, ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म के साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा देवताल – मंत्री श्री राकेश सिंह लोक निर्माण मंत्री ने देवताल क्षेत्र स्थित उद्यान एवं पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
August 3, 2025
in जबलपुर
0
अध्यात्म, ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म के साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा देवताल – मंत्री श्री राकेश सिंह लोक निर्माण मंत्री ने देवताल क्षेत्र स्थित उद्यान एवं पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST  मनीष गौतम
जबलपुर कि पुण्य भूमि जिसके एक ओर माँ नर्मदा का पावनतट है वही दूसरी ओर प्रकृति ने हमें प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थल दिए है। ऐसा ही प्राकृतिक पर्यटन स्थल देवताल क्षेत्र में स्थित है, जिसकी सुंदरता अद्भुत है, जो जैव विविधताओं से भरा हुआ क्षेत्र है और आज निरीक्षण के दौरान तय किया कि इस क्षेत्र को ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म, आध्यत्मिक टूरिज्म के साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए इसकी विस्तृत और दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाई जाएगी, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने देवताल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने रविवार को महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, डीएफओ श्री ऋषि मिश्रा के साथ देवताल पहाड़ी, शैलपर्ण उद्यान का निरीक्षण किया।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा प्राकृतिक पर्यटन स्थल वे स्थान है, जहां प्रकृति की सुंदरता और शांति का अनुभव किया जा सकता है। ये स्थल पर्यटकों को मानसिक और शारीरिक शांति प्रदान करते हैं। यहाँ की हरियाली, ताजी हवा और प्राकृतिक दृश्य मन को प्रसन्न करते हैं। ऐसे प्राकृतिक स्थलों पर प्रकृति के अलावा, उस स्थान का प्रबंधन स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध पर्यावरण की कम से कम न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए अन्यथा उस स्थल या उस क्षेत्र में पर्यटन विफल हो जाएगा। इसलिए इन स्थलों को विकसित करने के साथ इसकी सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता होती है और इसी को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर स्थित ठाकुरताल, संग्राम सागर और देवताल को जोड़ते हुए पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने कि योजना बनाई जाएगी।

तीन तालाबों और प्राकृतिक झरनों का केंद्र –
श्री सिंह ने कहा देवताल के इस क्षेत्र में तीन तालाब है जिन्हे महाराजताल, कोलाताल और देवताल के नाम से जाना जाता है, जिनमे से अधिकांश जनों ने सिर्फ देवताल को ही देखा होगा किन्तु जब इस क्षेत्र में जायेंगे, तो देखंगे कि पहाड़ियों से घिरे दो ताल है, जो आपस में इंटरकनेक्ट है इसी के साथ ही इस क्षेत्र में कई प्राकृतिक झरने है, जिन्हे देखकर पर्यटको का आनंदित होता है।

औषधीय पौधों और दुर्लभ पक्षियों का आश्रय स्थल –

श्री सिंह ने कहा आज देवताल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान इस स्थल के बारे में जानकारी मिली क़ि पूर्वकाल में यह क्षेत्र आध्यात्मिक चेतना का बड़ा केंद्र था और दूर-दूर से संत महात्मा यहाँ आते थे, प्राकृतिक सौन्दर्य से भरे इस स्थल में तीन तालाब के साथ ही बड़ी संख्या में औषधीय पौधे, लगभग 200 दुर्लभ प्रजाति के पक्षी पाए जाते है।

ठाकुरताल, संग्राम सागर व देवताल को जोड़कर बनेगा टूरिस्ट सर्किट –

श्री सिंह ने कहा विगत समय संग्राम सागर को स्वच्छ करने के साथ ही उसे विकसित करने का कार्य किया गया। इसी के साथ ठाकुरताल में जू और रिस्कयू सेंटर बनाने की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है, जिसे विकसित करने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। आज देवताल के निरीक्षण के दौरान तय किया कि देवताल को भी सुंदर प्राकृतिक स्थल के रूप विकसित किया जायेगा और ठाकुरताल, संग्राम सागर व देवताल को टूरिस्ट सर्किट के रूप में जोड़कर प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

औषधीय झरने का भी किया निरीक्षण –

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने देवताल क्षेत्र में ही स्थित औषधीय झरने का भी निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि इस झरने कि मान्यता है कि इस झरने के पानी में ऐसे औषधीय गुण उपस्थित है, जो पेट के रोगों को समाप्त करता है। इसीलिए वर्षों पहले तक इस झरने का पानी पीने बाहर से लोग आते थे और आसापास किराये का घर लेकर कई दिनों तक रहते थे ताकि इस औषधीय पानी को लम्बे समय तक ग्रहण कर सके। वर्तमान में इस झरने के आसपास गंदगी, झाड़ी इत्यादि होने से यह बंद हो गया है। इसे भी स्वच्छ करते हुए इसके आसपास के क्षेत्र को भी विकसित कर इसका जीर्णोध्‍दार किया जायेगा, ताकि पुनः इस औषधीय जल का लाभ लोगो को मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें रक्षाबंधन के पूर्व सुभाष चौक मुख्य बाजार का किया निरीक्षण,शहर के नागरिकों एवं व्यापरियों से की चर्चा

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें रक्षाबंधन के पूर्व सुभाष चौक मुख्य बाजार का किया निरीक्षण,शहर के नागरिकों एवं व्यापरियों से की चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d