प्रयागराज से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है, जहां यूपी पुलिस में तैनात दरोगा चन्द्रदीप निषाद के घर में छाती तक गंगा नदी का पानी भर चुका है।
आम तौर पर ऐसी स्थिति में लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन दरोगा चन्द्रदीप इसे अपना सौभाग्य मानते हैं। वीडियो में वे गंगा मैया की आराधना करते हुए दिखाई दे रहे हैं, हाथ जोड़कर आभार प्रकट करते हैं।
वह कहते हैं—”ये गंगा मैया का आशीर्वाद है कि वो खुद चलकर मेरे घर आई हैं।”


