• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी जिले में 23 अगस्‍त को प्रस्तावित माइनिंग कॉन्‍क्लेव की तैयारियों का प्रमुख सचिव खनिज संसाधन श्री उमराव ने लिया जायजा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2025
in कटनी
0
कटनी जिले में 23 अगस्‍त को प्रस्तावित माइनिंग कॉन्‍क्लेव की तैयारियों का प्रमुख सचिव खनिज संसाधन श्री उमराव ने लिया जायजा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (02 अगस्‍त) – जिले की समृद्ध खनिज संपदा के खनन क्षेत्र में निवेश संवर्धन और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खनिज संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से कटनी जिले में 23 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन प्रस्‍तावित है। इसके मद्देनजर शनिवार को प्रमुख सचिव माइनिंग श्री उमाकांत उमराव और कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव सहित खनिज विभाग और मध्‍यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के भोपाल से आये वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने कटनी शहर के होटल अरिंदम का स्‍थल निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, उपसंचालक खनिज श्री सोलंकी, महाप्रबंधक उद्योग ज्‍योति सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर नीलेश दुबे, मध्‍यप्रदेश पर्यटन निगम के अधिकारी, नायब तहसीलदार अतुलेश  सिंह, सहायक प्रबंधक राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।

कटनी में प्रस्‍तावित माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव में प्रदेश सहित देश भर के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन उद्योगपति शामिल होंगे।

कटनी में प्रस्‍तावित माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव में प्रदेश सहित देश भर के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन उद्योगपति शामिल होंगे।

इस कॉन्‍क्‍लेव में देश और प्रदेश के करीब एक हजार उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है। प्रमुख सचिव माइनिंग श्री उमराव ने स्‍थल का मुआयना कर मंचस्‍थल, प्रदर्शनी स्‍थल, उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा स्‍थल, सेक्‍टोरियल प्रेजेंटेशन, पार्किंग स्‍थल आदि का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

जिले में खनिज संपदा एवं संभावनायें

कटनी जिला समृद्ध खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रमुख रूप से लाइम स्‍टोन, डोलोमाइट, मार्बल, बाक्‍साइट, लेटराइट एवं फायर क्‍ले जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इन खनिजों के कारण जिले में चल रही मौजूदा औद्योगिक गतिविधियों को माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव के आयोजन से और अधिक गति मिलेगी।

लाइमस्‍टोन जिले के बड़वारा और विजयराघवगढ़ में मिलता है। जिसका उपयोग सीमेंट, चूना, स्‍टील और कागज उद्योग में होता है। वहीं डोलोमाइट जिले के स्‍लीमनाबाद और बड़वारा क्षेत्र में उपलब्‍ध है। जो स्‍टील और पुट्टी प्‍लांट के लिए उपयोगी है। बहोरीबंद और स्‍लीमनाबाद क्षेत्र में अच्‍छी गुणवत्‍ता का मार्बल उपलब्‍ध है। जो भवन निर्माण और सजावटी वस्‍तुओं व मूर्तियां बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इसी प्रकार तहसील कटनी और स्‍लीमनाबाद क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में बाक्‍साइट पाया जाता है। जो एल्‍युमीनियम का प्रमुख स्‍त्रोत है। फायर क्‍ले, अग्निरोधी ईंट और टाइल निर्माण में प्रयोग होता है। वहीं लेटेराइट भूमि सुधार और जलसंरक्षण के लिए उपयोगी है।

महिला स्‍व-सहायता समूहों द्वारा भी आचार पापड़ मसाले और स्‍थानीय फल प्रसंस्‍करण जैसे उत्‍पाद तैयार किये जा रहे हैं। कटनी में कई इकाईयां एफएसएसएआई सर्टिफाइड पैकेजिंग एवं बारकोड ब्रांडिंग के साथ काम कर रहीं है। कटनी फूड्स, बहोरीबंद फार्म प्रोडक्‍ट्स, विजयराघवगढ़ मसाले जैसे ब्रांड लोकल बाजार, हाट, शासकीय आउटलेट और ऑनलाईन पोर्टल पर धूम मचा रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अजाक्स कटनी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत*

*अजाक्स कटनी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d