ग्राम नजरपुरा में भव्य श्री शिव परिवार प्रांत प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। आज कलश यात्रा के पश्चात पंचांग पूजन जलाधिवास , अन्नाधिवास कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। तथा दूसरे दिवस देवार्चन, पुष्पा धिवास फलाधिवास एवं भगवान भोलेनाथ परिवार सहित नगर भ्रमण पर निकलेंगे इसके पश्चात महान्यास एवं शश्या धिवास कराया जाएगा। तीसरी दिवस प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होती एवं विशाल भंडारा किया जाएगा। इस प्राण प्रतिष्ठा को यज्ञा आचार्य जी पंडित श्री अभिषेक जी शर्मा रहटगांव वालों के द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
हरदा से श्रीराम कुशवाह
की रिपोर्ट


