कटनी – कटनी शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही एवं 11 के.व्ही फीडरों की लाइनों के संधारण कार्य के मद्देनजर इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से जुड़े समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति शनिवार 2 अगस्त से गुरूवार 7 अगस्त तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। आवश्यकतानुसार समयावधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है।
अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. ने बताया कि 11 के.व्ही गनियारी फीडर अंतर्गत शनिवार 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक पुलिस लाइन, नेगी नगर, जिला कोर्ट, भास्कर ढाबा एवं पीरबाबा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 33 के.व्ही पहरूआ फीडर अंतर्गत रविवार 3 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक शासकीय अस्पताल, रेलवे, सिविल लाइन, व्हीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज, गुरूनानक वार्ड, सुभाष चौक, डांडाबाजार, गोल बाजार, गर्गचौराहा, घंटाघर, गांधी द्वार, सब्जी मंडी, विश्वकर्मा पार्क, गणेशचौक, गजानन काम्पलेक्स, ढोर हास्पीटल एवं फीडर से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 11 के. व्ही कछगवा एवं दद्दाधाम फीडर अंतर्गत सोमवार 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महावीर कालोनी, वृन्दावन कालोनी, शिंडारी, पुलिस लाइन, कर्मचारी आवास एवं दद्दाधाम से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
जबकि 11 के. व्ही सायना फीडर अंतर्गत मंगलवार 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सायना इंटरनेशनल स्कूल एवं फीडर से जुडे समस्त उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
वहीं 11 के.व्ही समदडिया-2 फीडर अंतर्गत बुधवार 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समदडिया सिटी, पीडब्ल्यूडी कालोनी, एडीएम लाइन, हॉस्पिटल लाइन, किरन लाइन, बंगला लाइन एवं फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त 11 के.व्ही अमीरगंज फीडर अंतर्गत गुरूवार 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक अमीरगंज, माधवनगर रेलवे स्टेशन, एवं फीडर से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


