• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*अमृत- हरित महाअभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना बस्ती बनी वृहद वृक्षारोपण की साक्षी* *महापौर, निगमाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, निगमायुक्त सहित स्वच्छता मित्रों एवं पर्यावरण प्रेमियों की मौजूदगी में रोपे गए एक हजार से अधिक पौधे*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 31, 2025
in कटनी
0
*अमृत- हरित महाअभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना बस्ती बनी वृहद वृक्षारोपण की साक्षी*  *महापौर, निगमाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, निगमायुक्त सहित स्वच्छता मित्रों एवं पर्यावरण प्रेमियों की मौजूदगी में रोपे गए एक हजार से अधिक पौधे*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*सफाई मजदूर दिवस पर स्वच्छता मित्रों की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय नवाचार संपन्न*

कटनी (31 जुलाई) – पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु सफाई अमृत हरित महाअभियान के तहत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में प्रेम नगर एनकेजे स्थित प्रधान मंत्री आवास योजना बस्ती ढोल नगाड़ों के बीच भव्य वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की साक्षी बनी।

सफाई मजदूर दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित इस नवाचार कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक,नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे सहित उपस्थित निगम पार्षदों ने स्वच्छता मित्रों, सफाई यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य जनों के साथ मिलकर एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, बीना बैनर्जी, पार्षद शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, खुशबू अनिरुद्ध सोनी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, चोखे भाईजान, समाजसेवी अज्जू सोनी, सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों समाजसेवी संगठन, महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों, साईं विजन की टीम के सदस्यों ने भी पौधारोपण के इस भव्य कार्यक्रम में बढ़ – चढ़कर सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया । कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के सामूहिक सहयोग से लगभग एक हजार से भी अधिक पौधों का रोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश नागरिकों को दिया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि – सफाई मजदूर दिवस के अवसर पर आज आयोजित
इस महाअभियान को मां के साथ जोड़कर भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया गया है, जिससे हर व्यक्ति प्रेरित होकर अपनी मां की स्मृति में एक वृक्ष रोपे और उसका संरक्षण भी करे।”

उन्होंने आगे कहा कि –

“वृक्ष न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि यह धरती माता का आभूषण भी हैं। हमें केवल वृक्षारोपण नहीं करना है, बल्कि उसका पालन-पोषण भी करना है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने निगम प्रशासन के माध्यम से नगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे पौधारोपण की जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए आगे भी जनसहयोग से यह अभियान निरंतर जारी रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षों के महत्व पर संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस दौरान स्थानीय मातृ शक्ति श्रीमति गायत्री गुप्ता, रेखा खटीक, ऊषा पटेल, अर्चना काछी, प्रतिभा श्रीवास्तव सहित निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक ,वार्ड दरोगा, स्वच्छता मित्रों सहित अन्य जनों की उत्साहजनक मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा जिला कारागार कन्नौज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।*

*जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा जिला कारागार कन्नौज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d