कालापीपल(बब्लू जायसवाल)ग्राम रसलपुर में सात दिनों से चल रही संगीतमय भागवत कथा का आज विधि विधान से पूर्णाहुति के साथ एवं भगवान श्री कृष्ण व सुदामा चरित्र वृतांत जिसमे की एक मित्र परम सखा की अद्भुत कथा सुनने को मिलती है,भगवान श्री कृष्णा एक राजा होते हुए अपने प्रिय मित्र सुदामा का किस प्रकार आदर सत्कार करते हैं कृष्ण सुदामा मिलन के समय सभी श्रद्धालुओं की आंखें प्रेमाश्रुत हो गई थी,कथावाचक पंडित विशाल कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम के मुखर बिंदु से ग्रामीण वासी कथा सुनकर मंत्र मुग्ध हो गए,सात दिन चली भागवत कथा में ग्राम वासियों के साथ आसपास के ग्रामीण जनों ने भी संगीतमय कथा का आनंद लिया दूसरी और क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि भाई बहनों ने भी भागवत कथा का श्रवण पान किया कथा के अंतिम दिन कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी पार्षद एवं समाजसेवी श्रीमती अनीता भगवत राजपूत ने मंच से समस्त उपस्थित मातृ शक्तियों को संबोधित कर वर्तमान समय को देखते हुए अपनी बहू बेटियों से मित्रवत व्यवहार करते हुए अपने कुटुंब को साथ लेकर धर्म संस्कृति को बढ़ाने हेतु आवाहन किया,कथा उपरांत नगर में शोभायात्रा निकाली गई ग्रामीण वासियों के साथ समस्त मात्र शक्तियों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया शोभा यात्रा में मुख्य रूप से जनपद सदस्य सरिता महेंद्र हाडा देवराज सिंह परमार कृपाल मेवाडा मनोहर सिंह बघेला,सामाजिक संस्था अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत आदि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ग्रामीण जन उपस्थित थे l


