कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा महोदय द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को नाबालिक बालक/ बालिकाओं के शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए थे इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया,थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब।
*कार्यवाही का विवरण* – घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26/1/2024 को फरियादी द्वारा चौकी बिलहरी में रिपोर्ट किया था कि उसकी नाबालिक बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई है उक्त सूचना पर चौकी बिलहरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार कर नाबालिग बालिका की पता तलाश की गई व नाबालिग बालिका की दस्तयाबी के हर संभव प्रयास कर दिनांक 28/07/2025 को सफलता प्राप्त कर नाबालिंग बालिका को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
सराहनीय भूमिका :*उक्त कार्यवाही में* – थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक श्री राजेंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,आर लव उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


