क्षेत्रीय( जिला )स्तरीय शतरंज स्पर्धा में जेपीवी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थी रहे अव्वल –
दिनांक 28.7.2025 को साइना इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल कटनी में शतरंज स्पर्धा आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने भी भाग लिया इसी दौरान जेपी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक राजेश मिश्रा एवं अन्य सहयोगी शिक्षक राकेश जेदिया एवं शिक्षिका
रेणु खन्ना के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज की इन सभी विद्यार्थियों में जेपीवी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थी शतरंज स्पर्धा में अंडर 17 बालिका वर्ग के दो एवं अंडर 17 बालक वर्ग के एक विद्यार्थी तथा अंडर 14 बालक वर्ग के दो विद्यार्थियों ने उपलब्धि प्राप्त की और डिवीजन लेवल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के द्वारा विद्यालय को गौरव प्रदान किया उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जोन के निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया ये सभी विद्यार्थी आगे डिवीजन लेवल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता दर्ज करेंगे जो आगामी भविष्य में मंडला में आयोजित होने वाली है


