• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

नाग पंचमी पर आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2025
in ज्योतिष
0
नाग पंचमी पर आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज नाग पंचमी पर शिव योग का सुंदर संयोग के प्रभाव‌‌ से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर दिन मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मुश्किल काम आसानी से पूरा कर लेंगे और पूरा दिन जोश व उत्साह से भरपूर रहेंगे। धन कमाने के इन्हें कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं, जिससे भविष्य में भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा*
——————————————————–
*आज 29 जुलाई दिन मंगलवार को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 बजे तक और राहुकाल दोपहर 03:51 से शाम 05:32 बजे तक रहेगा। आज नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। इस दिन नाग देवता को दूध, लावा और फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के उपायों में नाग पंचमी पूजा करना,नाग देवता के मंत्रों का जाप करना और सांपों की पूजा करना शामिल है। इन उपायों को करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से दूध, चांदी के नाग और फल का दान करना लाभदायक होता है। इसके अलावा तीसरा मंगला गौरी व्रत है। आज उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र के संयोग में शिव योग भी बनने जा रहा है। और तो और दिन के देवता हनुमानजी होंगे जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिंक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है जिसे नागपंचमी के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आज का दिन शिव योग और हनुमानजी की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर दिन मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मुश्किल काम आसानी से पूरा कर लेंगे और पूरा दिन जोश व उत्साह से भरपूर रहेंगे। धन कमाने के इन्हें कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं, जिससे भविष्य में भी लाभ मिलेगा। व्यापार के मामले में नए तरीके से काम करना लाभकारी सिद्ध होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी और बिजनेस में स्थान परिवर्तन के योग भी बनेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।*

*डॉ चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: घर में किसी करीबी के आने से माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कई बातों पर चर्चा होगी और उनका हल भी निकलेगा। आप जिस काम के लिए कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, आज उससे जुड़ी बातें आगे बढ़ सकती हैं। यह समय आपके प्रयासों के लिए शुभ है।
नेगेटिव: अपने ऊपर आलस और सुस्ती को हावी न होने दें, समय की कीमत को पहचानें। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ भी दिख सकता है, इसलिए व्यावहारिक रहना जरूरी है। कोई पुरानी संपत्ति से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है, जिसे सुलझाने के लिए धैर्य से काम लें।
करियर: कामकाज के मामलों में कोई बड़ा फैसला लेते समय थोड़ी दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा कि घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको सही रास्ता मिलेगा। यदि कोई साझेदारी करने की योजना है, तो उस पर तुरंत काम शुरू करें, यह फायदेमंद होगा।
लव: परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से घर में शांति और सुकून रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगी। रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित नियमित जांच जरूर करवाएं। अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें।
*शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव: अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों को और मजबूत करें। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सही समय पर किए गए कामों का परिणाम भी हमेशा अच्छा ही मिलता है।
नेगेटिव: दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा खर्च न करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, समझदारी और शांति से काम लें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं और उनकी समस्याओं का हल निकालें।
करियर: प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। कुछ नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे, जो आपके काम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। अभी के व्यावसायिक मामलों में थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। कुछ विरोधी आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं।
लव: घर में किसी वजह से तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी और आपसी समझ बढ़ेगी।
स्वास्थ्य : अपने स्वास्थ्य से जुड़ी नियमित जांच करवाएं और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम भी जरूरी है।
*शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव: रोज की दिनचर्या से राहत पाने के लिए आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में लगेगा, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सिद्धांतों वाले विचार समाज में आपको सम्मान दिलाएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को उनकी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव: स्वभाव में सहजता बनाए रखें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से कोई फैसला गलत भी हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। यदि गाड़ी खरीदने की योजना बन रही है, तो आज उसे टाल दें।
करियर: काम-धंधे में किसी नए काम के लिए किया गया प्रयास बहुत सफल रहेगा। इससे जुड़े अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको बुलाया जा सकता है। कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ें।
लव: शादीशुदा जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा।
स्वास्थ्य : ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ न लें और पर्याप्त आराम करें। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लें।
*शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1*

*कर्क* – पॉजिटिव: आज ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी है। अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता निश्चित है। आपकी सफलताओं के सामने आपके विरोधी हार जाएंगे और उनकी कोई भी गलत गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
नेगेटिव: किसी रिश्तेदार से मामूली बात पर बहस हो सकती है। चिंता न करें, जल्दी ही यह स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। अपनी चीजों का ध्यान खुद ही रखें, क्योंकि खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। सावधान रहें।
करियर: मार्केटिंग से जुड़े संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें, इनसे आपको फायदा मिलेगा। मीडिया और पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेंगे। ऑफिस में ग्राहकों के साथ मीठा व्यवहार और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो कोई दिक्कत आ सकती है।
लव: शादीशुदा जीवन में तालमेल भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। यह समय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए शुभ है।
स्वास्थ्य : अनियमित खान-पान की वजह से लिवर से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। लापरवाही छोड़ें और अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करें।
*शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 8*

*सिंह* – पॉजिटिव: आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। राजनीतिक संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर भी देंगे। नया वाहन खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। संतान की पढ़ाई से संबंधित चल रही समस्या हल हो जाएगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं को गंभीरता से लें।
नेगेटिव: बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान का अनादर न करें। फिलहाल किसी भी यात्रा को टालने की कोशिश करें। रुपए-पैसे से जुड़े लेन-देन करते समय सावधान रहें, क्योंकि आपके अपने लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। अपने जरूरी कागजात संभालकर रखने की जरूरत है।
करियर: आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से कामों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। किसी भी तरह की डील करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर लें। ऑफिस में अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर रहें, आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य : इस समय एलर्जी की वजह से गला खराब और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए सही रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
*शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8*

*कन्या* – पॉजिटिव: सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का सही फायदा उठाएं। आपको अपनी क्षमता और प्रतिभा का पूरा उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव: लेन-देन से जुड़ी किसी भी गतिविधि में जल्दबाजी और लापरवाही करना बड़े नुकसान का कारण बनेगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। युवा वर्ग को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: काम-धंधे के हिसाब से ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का सही समय है। आपको सफलता मिलेगी और नए ऑर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम के प्रति लापरवाही न करें, कोई जांच हो सकती है।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी न पैदा होने दें, क्योंकि इसका बुरा असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें और अपने रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल न करें और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। पौष्टिक आहार लें।
*शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9*

*तुला* – पॉजिटिव: किसी भी स्थिति में अपने नियमों और सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान देगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने काम पर लगे रहें।
नेगेटिव: किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास न करें, नहीं तो आप धोखा खा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की बजाय बेकार की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसका असर उनके परीक्षा परिणामों पर पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
करियर: काम-धंधे की स्थिति में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी थोड़ी हलचल शुरू होगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, नहीं तो इसका बुरा असर उनकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा और घर की व्यवस्था भी अनुशासित रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग बन रहे हैं।
हेल्थ: स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बस गैस और बदहजमी करने वाली चीजों का सेवन न करें। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
*शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: कई तरह की गतिविधियों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। घर के रख-रखाव और देखभाल से जुड़े कामों में भी आपका खास सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ उनके कामों में रुचि लेना उनका आत्मविश्वास और बढ़ाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
नेगेटिव: आय की तुलना में खर्चों की अधिकता रहेगी, जिस वजह से चिंता रह सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। इस बात का भी खास ध्यान रखना है कि गलत विचारों वाले लोगों के संपर्क में न रहें, नहीं तो आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी भी तरह के कागजी काम को बहुत सावधानी से करें। प्रॉपर्टी के काम में लाभ के योग बन रहे हैं। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यावसायिक जानकारी मिलेगी।
लव: परिवार वालों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय बीतेगा। प्यार और रोमांस के मामले में थोड़ा तनाव रह सकता है। समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य : गुस्से और आवेश पर काबू रखें और ज्यादा तनाव न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
*शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 3*

*धनु* – पॉजिटिव: घर के रख-रखाव या नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। इससे जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय वास्तु के नियमों का भी उपयोग जरूर करें। बच्चों की किसी समस्या का हल मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। हर काम करने से पहले सही बजट जरूर बना लें।
नेगेटिव: मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। यह समय मानसिक शांति और सुकून बनाए रखने का है। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
करियर: व्यक्तिगत या घरेलू समस्याओं की वजह से आप काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें, कर्मचारियों की वजह से सभी काम smoothly चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।
लव: परिवार से जुड़ा कोई फैसला लेने में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।
स्वास्थ्य : अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पर्याप्त आराम और पौष्टिक भोजन लें।
*शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव: सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई सफलताओं को पाने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने हार मान लेंगे।
नेगेटिव: आर्थिक मामलों में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसलिए निवेश से जुड़ी गतिविधियों को टालना ही सही है। यदि कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन जरूर लें।
करियर: सफल व्यावसायिक लोगों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपने अपने कारोबार में जो बदलाव से जुड़ी नीतियां बनाई हैं, उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए अच्छे अवसर देगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव: कोई अच्छी खबर मिलने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का हल निकलेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य : ज्यादा भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें। वायु विकार और कब्ज की परेशानी रहेगी। ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
*शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव: आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की अच्छी संभावना है। कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेने की जरूरत है। इससे आप सही-गलत की सही समझ कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक कामों में आपका खास योगदान रहेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी सुस्ती और आलस के कारण आप कोई मौका खो सकते हैं। व्यर्थ समय न गवाएं और अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगी। घर में मेहमानों के आने से बहुत अधिक व्यस्तता भी रहेगी।
करियर: कार्यस्थल पर कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ रुकावटें भी रहेंगी। हालांकि, सही कार्यप्रणाली और समझदारी से ज्यादातर काम समय पर निपट भी जाएंगे। जगह बदलने के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद रहेंगे।
लव: घर में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए विचार करें। आपसी सहमति से रिश्ते मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य : मौजूदा माहौल की वजह से लापरवाही करना सही नहीं है। प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
*शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 4*

*मीन* – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। यदि कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव: कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयासों से उनका हल भी मिलता जाएगा। दूसरों के मामलों में न उलझें, इससे आप ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपकरण खराब होने से बहुत खर्च होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
करियर: काम-धंधे को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके अच्छे भविष्य का रास्ता खोलेगी। लोन, टैक्स आदि मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए अभी इन गतिविधियों को टालना ही सही है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में अच्छा प्रभाव बना रहेगा।
लव: घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य : बहुत ज्यादा मेहनत और काम का बोझ होने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए सही आराम और आहार लेना भी बहुत जरूरी है।
*शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 5*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नागपंचमी पर 12 राशियों का राशिफल जानिऐ

नागपंचमी पर 12 राशियों का राशिफल जानिऐ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d