*कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी* द्वारा पवित्र सावन माह में दुबे कॉलोनी स्थित *श्री सोमनाथ मंदिर* में *पार्थिव शिवलिंग निर्माण*, पूजन, एवं हवन अभिषेक का *कार्यक्रम दिनाँक 27-07-25 रविवार को किया गया*।
जिसमें सोसाइटी के सभी सदस्यों ने सपरिवार भगवान की पूजा अर्चना कर सोसाइटी एवं शहरवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की । *इस आयोजन में संस्था के सभी सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।* इसके साथ ही कॉलोनी निवासियों ने भी मंदिर में आयोजित शिवलिंग निर्माण, अभिषेक , हवन पूजन किया । यह कार्यक्रम संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मंजूबाला शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
संस्था यह आयोजन हर साल अलग अलग देवस्थलों में करती है । *इसी तारतम्य में इस वर्ष यह आयोजन दुबे कॉलोनी स्थित *श्री सोमनाथ मंदिर में किया गया*, जिसमें संस्था सचिव अखिलेश पुरवार जी ने सफल आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा जी एवं समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों , *सोमनाथ मंदिर समिति को आभार प्रेषित किया*।
इस आयोजन में संस्था अध्यक्ष श्री टीनू सचदेवा, अखिलेश पुरवार, रौनक खंडेलवाल, मंजू शर्मा, अंकित बिलैया, शंकर साधवानी, गौरव नागवानी, राज सोनी, दीपक सोनी , लक्ष्य सचदेवा, नीरज जसूजा, गौरव शर्मा, साहिल मनवानी, संतोष पांडेय जी, दयाल पोपटानी, अर्जित खरे, रितेश सागर, विशाल नागपाल, जतिन कोटवानी, पुरु अग्रवाल, मनीष साहू, रोशनी जायसवाल, पुष्पा ठाकुर, आतिश खम्परिया, प्रदीप महाराज, आशीष कुशवाहा, शिखा खम्परिया, माही तिवारी, श्रुति सेठिया,संजना पांडे, पल्लवी अग्रवाल एवं कॉलोनी निवासी सपरिवार उपस्थित रहे ।


