शासन द्वारा निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना वर्ष 2004/05 से संचालित की जा रही है।ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत विद्यार्थी जो कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा 06 वीं एवं कक्षा 09 वी में अध्ययनरत है, तथा वह जिस ग्राम का निवासी है उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक/हाईस्कूल संचालित नहीं है और जिनकी दूरी विद्यालय से 2 कि.मी. या इससे अधिक है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/शहर के शासकीय स्कूल में जाता है तो उसे निःशुल्क साइकिल वितरण योजनांतर्गत् लाभान्वित किया जाता है।जिसको लेकर, रीठी विकास खंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खम्हरिया नं.1 में क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय
ग्राम सरपंच धनीराम यादव, संकुल प्राचार्य भारत सिंह विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जगदीश सेन आदि शिक्षकों और जन्म प्रतिनिधियों की उपस्थिति मैं छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया
छात्र । छात्राओ को निःशुल्क साइकिल प्राप्त होने पर खुशी की लहर दौड गई। वही शिक्षकों और छात्रों ने विधायक जी से कटनी जिले की आखिरी बॉर्डर का , कहा जाने वाला विद्यालय तक पहुंच मार्ग जो बरसात के समय कीचड़ और दलदल से भर जाने के कारण आने जाने में भारी परेशानी होती है । इस पर आपकी सड़क बनाने की मांग की गई ।जिसको लेकर
विधायक ने बच्चों की विद्यालय पहुंच मार्ग को पक्की सड़क बनाने औरजल्द से जल्द भूमि पूजन कर निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया ।’
हरिशंकर बेन


