• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*आज 26 जुलाई दिन शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 26, 2025
in ज्योतिष
0
आज का राशिफल 25 जुलाई आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज शनि और मंगल की युति से धन लक्ष्मी योग का प्रभाव और शनि महाराज की कृपा से मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————-
*आज 26 जुलाई दिन शनिवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है। सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा 03:52 पी एम बजे तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक और राहुकाल सुबह 09:03 बजे से सुबह 10:45 बजे तक रहेगा। आज पूरे दिन के ग्रह स्वामी शनि महाराज रहेंगे आज भगवान शनि और हनुमान की पूजा करने से जीवन में शांति, स्थिरता और सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शनि को तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शनिवार के उपायों में शनि मंत्रों का जाप करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और भगवान शनि की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शनि ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। विशेष रूप से काले वस्त्र, तेल और उड़द की दाल का दान करना लाभदायक होगा। आज शनि और मंगल की युति होगी। जिससे धन योग का निर्माण होगा। यही नहीं शुक्र का भी गोचर होने जा रहा है। और तो और गुरु और शुक्र के बीच युति भी होगी। जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इसके साथ ही वैदिक पंचांग के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। ऐसे में आज का दिन धन लक्ष्मी योग और शनि महाराज की कृपा से मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। और परिवार में सुख समृद्धि का वास रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

*मेष* – पॉजिटिव: आज कोई काम मन मुताबिक होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बहुत ही सही है।
नेगेटिव: अपनी सफलता पाने के लिए नियमों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें और फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि अचानक ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं।
करियर: व्यापार से जुड़ी महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। उनके लिए इस समय फायदे वाली ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन और सौंदर्य से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से तरक्की करेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें। कोई भी पारिवारिक मामला आपस में ही बैठकर सुलझाएं।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। इसमें स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज कोई असंभव काम बन सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। मीडिया या फोन के जरिए भी कोई खास जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव: किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे का नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि पैसों से जुड़ा कोई उधार वाला लेनदेन न करें। विद्यार्थी ज्यादा सोचने-समझने में समय लगाने से हाथ में आई सफलताएं खो सकते हैं।
करियर: कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपनी कोशिशों से हालात को अपने अनुकूल बना लेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा मुश्किल लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे।
लव: पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि प्रेम प्रसंग आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर अपने खान-पान को नियंत्रित रखें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। यह जरूर ध्यान रखें कि सही समय पर ही किए गए कार्यों के सुखद और अच्छे परिणाम मिलते हैं। किसी दोस्त से कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। सारा दिन खुशनुमा बीतेगा।
नेगेटिव: दूसरे कामों में व्यस्त रहने की वजह से आपके निजी काम अधूरे रह जाएंगे, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज संभालकर रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
करियर: व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य पूरा होने वाला है। अच्छे ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील हो सकती है।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में अच्छी व्यवस्था बनाकर रखेंगे। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य: नकारात्मक या तनावपूर्ण हालात में अपना मनोबल गिरने न दें। ऐसा करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4*

*कर्क* – पॉजिटिव: घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके फायदेमंद संपर्क भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नेगेटिव: पारिवारिक अथवा सामाजिक समस्याओं में आपकी मध्यस्थता उनके लिए अच्छी साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन तनाव न लें। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा। खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
करियर: व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर ध्यान दें। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर झगड़ा रह सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें।
स्वास्थ्य: इस समय थकान और तनाव महसूस होंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: सकारात्मक कामों में व्यस्त रहने से तन और मन दोनों खुश रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी मुश्किल हालात को आप अपने आत्मविश्वास से अनुकूल बना लेंगे।
नेगेटिव: गैर-जरूरी खर्चे परेशान करेंगे, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। छोटी सी छोटी बात भी बहुत बड़े झगड़े का कारण बनेगी। इसलिए बेकार की बातों में ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
करियर: व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी काम पर योजना बनाना सही नहीं है। सरकारी नौकरी वाले लोगों पर काम का बोझ आज कुछ हल्का रहने से राहत मिलेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी कोई दिक्कत होने से दिनचर्या खराब हो सकती है। ज्यादा भारी और तले-भुने भोजन से परहेज रखें।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव: आज परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही हैं, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें। आपके काम अपने आप ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में खुशी रहेगी।
नेगेटिव: दिन भर की व्यस्तता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका भी देगी। अपना काम हल्का करने के लिए दूसरों के साथ अपने काम को बांट लें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा माल की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने जैसी स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: घर तथा व्यवसाय में अच्छा तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: अत्यधिक काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। साथ ही व्यायाम भी करें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*तुला* – पॉजिटिव: आज अपने कामों की बजाय दूसरों की मदद में ज्यादा समय बीतेगा, लेकिन ऐसा करने से आगे फायदेमंद संपर्क भी मिलेंगे और सम्मानजनक स्थिति बनेगी। युवा अपने भविष्य संबंधी योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे।
नेगेटिव: जल्दबाजी और ज्यादा उत्साहित होने की वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। गुस्सा और आवेश जैसे स्वभाव पर काबू पाएं।
करियर: व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अपने आप ही आपके काम बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करके धैर्य से कामों को पूरा करें। स्टाफ पर अपनी कड़ी नजर भी रखना जरूरी है। किसी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से नुकसान होने की आशंका है।
लव: पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास न आने दें। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही शादी में बदलने के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य: तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिरदर्द रह सकता है। योग, मॉर्निंग वॉक आदि करने से आपको राहत मिलेगी।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का भी उपयोग करना सही रहेगा। आज करीबी लोगों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर फायदेमंद बातचीत भी रहेगी।
नेगेटिव: अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों के बीच वाद-विवाद और मनमुटाव जैसी स्थिति न पनपने दें।
करियर: कारोबारी मामलों में अचानक ही कुछ न कुछ बदलाव जैसी गतिविधियां होंगी। किसी नई योजना की शुरुआत करने की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए इन गतिविधियों को आज टाल दें।
लव: जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम और गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9*

*धनु* – पॉजिटिव: दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। मुश्किल से मुश्किल काम भी आपको सामान्य ही लगेगा। सकारात्मक लोगों के साथ मेल-मुलाकात रखने से मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई मजेदार यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव: किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को टाल दें और ज्यादा मेल-मिलाप से भी बचें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी न होने दें। जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।
करियर: व्यवसाय में ज्यादा उत्साहित होकर कोई फैसला लेने से बचें, और साथ ही इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
लव: निजी जीवन में सुख-शांति और मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: डिप्रेशन तथा उदासी जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ बिताएं, और अध्यात्म तथा मेडिटेशन में भी ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*मकर* – पॉजिटिव: आज आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतरीन साबित होगा, और व्यस्त दिनचर्या रहेगी और समय पर काम बनते जाएंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके खुशनुमा स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।
नेगेटिव: आज किसी भी तरह की यात्रा को टाल दें, क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें।
करियर: कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी योजना चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील संभव है। कोई ऑफिशियल मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मिठास और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रहेगी।
स्वास्थ्य: मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद और अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा, और उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को भी और निखारेगा। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव: खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते हैं। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। किसी भी दुविधा की स्थिति में शांत मन से हल निकालने की कोशिश करें।
करियर: मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई सफलताएं मिलेंगी, लेकिन इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्लान न बनाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव: घर में किसी शादी योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कार्यों के लिए जरूर निकालें, और मौसम के अनुसार अपना आहार और व्यवहार रखें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव: व्यस्तता के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियों को भी बनाए रखें। इससे मन खुश और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी पूरे होंगे, जो कि फायदेमंद रहेंगे।
नेगेटिव: कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। शांत मन से समस्या का समाधान निकालें। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की राय पर भी जरूर ध्यान दें। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित किसी भी काम को टाल दें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर इन कार्यों के लिए पक्ष में नहीं है।
करियर: कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है, लेकिन सावधान रहना अभी भी जरूरी है। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय आज फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव: परिवार में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य: मौसमी परेशानियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल रखें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नशे से दूरी है जरूरी*  *मध्यप्रदेश पुलिस संचालित जागरूकता अभियान कटनी पुलिस मैराथन दौड़ आयोजित*

*नशे से दूरी है जरूरी* *मध्यप्रदेश पुलिस संचालित जागरूकता अभियान कटनी पुलिस मैराथन दौड़ आयोजित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d