विजयराघवगढ़ : ग्रामीणों से लगी जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत हररैया वार्ड नंबर 1 में ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराया गया और अनेकों बार ग्राम के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को नाली साफ सफाई करवाने को कहा गया साफ़ सफाई की गई लेकिन नाली की गंदगी का कचरा नाली के ऊपर रख दिया गया अनेकों बार ग्राम के लोगों ने इस बात की जानकारी ग्राम के प्रतिनिधि को ध्यानाकरसन करवाया गया लेकिन अभी तक कचरे का अंबार लगा हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि इस समय बरसात भी हो रही है और साथ में कीड़े, मच्छरों का भी आतंक फैला हुआ है ग्रामीण काफी इस समय परेशान हो रहे है उन्होंने मीडिया के माध्यम से यहां के जवाबदार लोगों को कचरा साफ करवाने की बात कही है
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


