• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री यादव ने बरही के उर्वरक विक्रय केन्‍द्र व पिपरियाकला में मूंग, उड़द खरीदी केन्‍द्र का किया औचक निरीक्षण किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर श्री यादव

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री यादव ने बरही के उर्वरक विक्रय केन्‍द्र व पिपरियाकला में मूंग, उड़द खरीदी केन्‍द्र का किया औचक निरीक्षण  किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर श्री यादव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (24 जुलाई) – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुरूवार को बरही क्षेत्र के अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बरही स्थित एमपी एग्रो के नकद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र और अग्रवाल कृषि केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने विकासखंड बड़वारा के पिपरियाकला में समर्थन मूल्‍य पर मूंग एवं उड़द उपार्जन केन्‍द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया ।

        इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री महेश मंडलोई, उपसंचालक कृषि श्री मनीष मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी श्री अमित तिवारी, सहायक आयुक्‍त सहकारिता श्री राजयश वर्धन कुरील सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे

कलेक्‍टर श्री यादव ने बरही के नकद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र में उर्वरकों की उपलब्‍ध मात्रा की सूची बाहर नहीं लगे होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुये एसडीएम श्री मंडलोई को खाद के स्‍कंध की मात्रा की उपलब्‍धता की जानकारी बाहर सूचना पटल में लगवाने की हिदायत दी। यहां पर उर्वरकों की दर सूची लगी हुई मिली। कलेक्‍टर श्री यादव ने किसानों को दी जाने वाली पर्ची रसीद बुक, स्‍टोर लेजर रजिस्‍टर और किसान सूची पंजी का बारीकी से मुआयना किया और किसानों को वितरित किये जाने वाले उर्वरक डीएपी, यूरिया आदि के वितरण मापदंड की भी जानकारी ली। उन्‍होंने उर्वरक गोडाउन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 55.95 मीट्रिक टन डीएपी और 51.3 मीट्रिक टन एसएसपी उर्वरक उपलब्‍ध मिला। उपसंचालक कृषि द्वारा मौके पर बताया गया कि जल्‍द ही यहां किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध हो जाएगा। झुकेही रैक प्वाइंट में उर्वरक की एक और रैक आने वाली है। कलेक्‍टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया क‍ि वे जिले के सभी 14 नकद उर्वरक विक्रय केन्‍द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें ताकि इनकी ऑनलाईन निगरानी की जा सके। इनमें जिलें के 2 डबल लॉक्‍ केंन्‍द्र व 12 अन्‍य उर्वरक विक्रय केन्‍द्र है।

कलेक्‍टर ने बरही नकद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र में तत्‍काल कैमरा स्‍थापित करने मौके पर मौजूद एमपी एग्रो के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्‍होंने विक्रेता को हिदायत दी कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्‍टर श्री यादव ने बरही के निजी अग्रवाल कृषि केन्‍द्र के खाद गोदाम का भी औचक निरीक्षण किया और विक्रेता दीपक अग्रवाल को शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही लोगों को उर्वरक बिक्री करने की ताकीद करते हुये कहा कि किसी भी किसान को मिथ्‍याछाप, अमानक और टैगिंग कृषि उत्‍पाद न दिया जाय। उन्‍होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को गोदाम में उपलब्‍ध खाद का उर्वरक के गुणवत्‍ता परीक्षण करने की हिदायत दी।

पिपरिया कला उपार्जन केन्‍द्र का औचक निरीक्षण

        कलेक्‍टर श्री यादव को पिपरिया कला उपार्जन केन्‍द्र में समर्थन मूल्‍य पर मूंग व उड़द उपार्जन केन्‍द्र के औचक निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गुरूवार तक 438 मीट्रिक टन मूंग और 80 मीट्रिक टन उड़द की खरीदी हुई। कलेक्‍टर श्री यादव ने खरीदी केन्‍द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि बरसात के मद्देनजर सुरक्षा के तौर पर तिरपाल आदि की समुचित व्‍यवस्‍था करें। उन्‍होंने किसानों से औसत फेयर एवरेज क्‍वालिटी गुणवत्‍ता का ही मूंग व उड़द खरीदने की हिदायत दी। कलेक्‍टर श्री यादव ने स्‍वयं उपार्जन केन्‍द्र में पहुंचे किसानों से मूंग के सैंपल का अवलोकन किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध शराब बिक्री व ढाबों में शराब परोसने के विरुद्ध कार्रवाई  6 ढाबा संचालक पकड़े गए शराब पिलाते हुए, 3 पर शराब बिक्री करते हुए FIR दर्ज

अवैध शराब बिक्री व ढाबों में शराब परोसने के विरुद्ध कार्रवाई 6 ढाबा संचालक पकड़े गए शराब पिलाते हुए, 3 पर शराब बिक्री करते हुए FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d