कलेक्टर सुरेश कुमार ने गत दिवस जल संसाधन विभाग के पवई स्थित तेंदूघाट बांध का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने बांध के गेट और लिफ्ट का समक्ष में संचालन करवाया और निरीक्षण गैलरी के भीतर जाकर अवलोकन किया। गेट संचालन के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विभाग का सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी स्टॉफ भी उपस्थित रहा।


