कालापीपल(बबलू जायसवाल)शाजापुर 23 जुलाई 2025/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक आरएल जामरे ने उर्वरकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाए जाने पर जिले में क्रय,विक्रय,भण्डारण और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है।
उपसंचालक कृषि द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मो.बड़ोदिया की पैक्स दुपाड़ा द्वारा विक्रय क्रिये जा रहे धनलक्ष्मी बायोटेक प्रालि. अहमदाबाद के उर्वरक, एसएसपी पैक्स कड़वाला शुजालपुर द्वारा पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड उड़ीसा के एनपीके,पैक्स तिंगजपुडर द्वारा कृभको नोएड़ा यूपी के एनपीके, पैक्स करजू द्वारा इफको न्यू दिल्ली के सल्फर बेन्टोनाईट, मक्सी के श्री धमेन्द्र मेवाड़ा मेसर्स संकल्प रिटेल स्टोर्स द्वारा इफको सांकेत नई दिल्ली के सल्फर बेन्टोनाईट,खरदोनकलां के श्री अमन राठौर आयुष ट्रेडर्स द्वारा महाधन एग्रीटेक लि.पुणे के पोटेशियम सल्फेट प्रो.बोलाई के अरूण कुमार मेसर्स अम्बिका कृषि सेवा केन्द्र द्वारा इफको सौलोन तमिलनाडू के मैग्नीशियम सल्फेट तथा देवड़ा एग्रो ट्रेडर्स मक्सी शाजापुर द्वारा पारादीप फॉस्फेट लिमि.उड़िसा के उर्वरक एपीएस के नमूने अमानक पाये जाने पर जिले में क्रय,विक्रय,भण्डारण एवं परिवहन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है,साथ ही विक्रयकर्ता संस्था एवं उत्पादक कंपनी को भी नोटिस दिया गया है।


