• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई में सुनीं 208 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई में सुनीं 208 आवेदकों की समस्याएं  अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 208 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। यह जनसुनवाई जिला मुख्यालय से लेकर अनुविभाग, तहसील और विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों में भी आयोजित की गई।

     इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति लटोरिया और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं ज्योति लिल्हारे मौजूद रहे।

नामांतरण करायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम चहला निवासी सत्‍यभान केवट पिता हरछटिया केवट ने आवेदन देते हुये बताया कि मेरे दादा सुंदर लाल ने वर्ष 1992 में तहसील विजयराघवगढ़ में पटवारी हल्‍का नंबर 56 के अंतर्गत नन्‍हूवा पिता दीनबंधा चौधरी से रजिस्‍ट्री के माध्‍यम से भूमि क्रय किया था। परंतु, तत्‍कालीन पटवारी ने नामांतरण न कर केवल बैनामा संशोधन कर दिया था। वर्तमान में विक्रेता नन्‍हुवा चौधरी के वारसान में भोला, गिल्ला, मीरा, नीता, सुमन, शुभा एवं बबिया चौधरी का भी नाम जुड़ गया है। इसलिये बैनामा के आधार पर जमीन का नामान्‍तरण हमारे नाम पर करवायें। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने एसडीएम को निश्चित समय में आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग द्वारा स्‍वीकृत कार्य पूर्ण करायें

          जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 4 के अंतर्गत बालाजी नगर एवं शिवाजी नगर में वर्ष 2018-19 में विद्युत पोल, लाइन एवं स्‍ट्रीट लाइटिंग से संबंधित तीन योजनायें स्‍वीकृत हुई थी। जिसके लिये नगर निगम द्वारा सुपरविजन शुल्‍क सहित जीएसटी भुगतान कर दिया गया था। परंतु, विभागीय अधिकारियों द्वारा आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने विद्युत विभाग को निश्चित समयावधि में नियमानुसार कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

गुंडागर्दी से बचायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम मोहास निवासी कौरेया चौधरी ने बताया कि मेरी पैतृक भू‍मि जिसका खसरा नंबर 6 है, पर ठेकेदार द्वारा जबरन पाईप डालने हेतु गड्ढा किया जा रहा है एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए ठेकेदार की गुंडागर्दी से बचायें एवं न्‍याय दिलायें। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने जल निगम को समय-सीमा में आवश्‍यक कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये।

आवास योजना का लाभ दिलायें

          जनसुनवाई में महाराणा प्रताप वार्ड निवासी नेहा राजपूत, रानीबाई, सुमन विश्‍वकर्मा एवं अन्‍य ने प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने की मांग करते हुये कहा कि हम सभी यहां पिछले 50 वर्ष से निवास कर रहें हैं। हमारे पास भूमि का पट्टा है एवं टैक्‍स भी जमा करते हैं। परंतु, हमें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने नगर निगम को पात्रतानुसार आवास योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित*

*सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d