• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

CCTV फुटेज से खुला मामला

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2025
in कटनी
0
CCTV फुटेज से खुला मामला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में रविवार की देर रात एक युवक के साथ हुई मारपीट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी नरेंद्र पंजवानी रविवार रात लगभग 11 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहलने निकले थे। उसी दौरान अचानक क्षेत्र के ही दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में आशु बालानी नामक युवक की पहचान हुई है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ नरेंद्र पंजवानी पर टूट पड़ा और बिना किसी स्पष्ट कारण के बुरी तरह से मारपीट की। घटना की सूचना पीड़ित नरेंद्र ने कोतवाली थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी आशु बालानी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। आरोपी द्वारा पूर्व विवाद के चलते जानबूझकर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की तत्परता की भी सराहना हो रही है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बहोरीबंद में करंट से बच्चे की मौत* *शव रख कर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने लगाया जाम*  *2 घंटे सड़क पर बंद रहा आवागमन*

*बहोरीबंद में करंट से बच्चे की मौत* *शव रख कर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने लगाया जाम* *2 घंटे सड़क पर बंद रहा आवागमन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d