MPNEWSCAST मनीष गौतम
दिनांक 21.07.2025 को जेपीवी डी ए वी विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ यह आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के तत्वाधान में पूर्ण हुआ इस अवसर पर ट्राफिक इंस्पेक्टर श्री राहुल पांडेय जी एवं मध्यप्रदेश क्षेत्रीय जोन के निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी भी उपस्थित थे यह प्रतियोगिताएं 2 वर्गों में पूर्ण हुईं प्रथम वर्ग कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तथा द्वितीय वर्ग कक्षा नौवीं से कक्षा बारहवीं इन प्रतियोगिताओं में नशा मुक्ति पर निबंध लेखन नारा लेखन रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री राहुल पांडेय जी द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई


