• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

राशिफल श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा* आइए देखते

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2025
in ज्योतिष
0
आपकी राशि कौनसी है राशि के अनुसार करें ये कार्य 🧵  🔹 राशि अनुसार घर में रखें ये चीजें 🔹 राशि अनुसार कौन से तेल का दीपक करे  🔹 राशि अनुसार कौन सा रुद्राक्ष धारण करें 🔹 बारह राशियों के मन्त्र
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष गौतम

*आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी पर भोलेनाथ के साथ-साथ भगवान विष्णु शुभ योग का संयोग से वृषभ, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशियों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। कारोबार और जीवन में आने वाली कई समस्याओं से अब निजात मिलेगी,अप्रत्याशित धन लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————–
*आज 21 जुलाई दिन सोमवार को श्रावण माह की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है, जो बेहद खास माना जाता है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक और राहुकाल सुबह 07:19 बजे से 09:02 बजे सुबह तक रहेगा। आज कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्र, पीले वस्त्र और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कामिका एकादशी के उपायों में विष्णु मंत्रों का जाप करना, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना और भगवान विष्णु की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। कामिका एकादशी के दिन विशेष रूप से तुलसी की पूजा करना, पीले वस्त्र और फल का दान करना लाभदायक होता है। आज रोहिणी नक्षत्र के संयोग में वृद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है। इस पर आज सावन का दूसरा सोमवार और एकादशी तिथि भी है जिससे आज के दिन दुर्लभ योग भी बन रहा है। ऐसे में दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसे कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज का दिन भोलेनाथ के साथ-साथ भगवान विष्णु को भी समर्पित होगा। ऐसे में सोमवार का दिन शुभ योग के संयोग में भगवान विष्णु और भोलेबाबा की कृपा से वृषभ, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। कारोबार और जीवन में आने वाली कई समस्याओं से अब निजात मिलेगी,कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ प्राप्त होगा और सफलता के द्वार खुलते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के कई ऑफर मिलेंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। अभी की हुई मेहनत से आपको भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। और आज मेष राशि वालों को बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा। कर्क राशि वालों को मशीनरी से जुड़े बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति की मदद से युवाओं की कोई परेशानी दूर हो सकती है। घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों का अच्छे से स्वागत करें। इससे रिश्तों में मिठास आएगी। यदि राजनीति से जुड़े कामों में शामिल होने का मौका मिले, तो उसे जरूर अपनाएं।
नेगेटिव- खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। भावुक होना और दूसरों पर जल्दी विश्वास करना आपकी कमजोरी है, इस पर काबू पाएं। किसी रिश्तेदार की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- व्यापार से जुड़ा कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दफ्तर में ज्यादा काम की वजह से ज्यादा समय तक भी काम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी आपस में मिलकर घर के काम ठीक से करेंगे। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- इस समय सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आपने अपने काम करने के तरीके में जो बदलाव किए हैं, उनसे जरूर अच्छे नतीजे मिलेंगे। तजुर्बेकार लोगों की सलाह और बातों पर ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- प्रतियोगिता वाले काम में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कभी-कभी आपके मन में बुरे विचार आने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपनी काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में हो जाएंगे।
व्यवसाय- काम की जगह पर आपका दबदबा बना रहेगा। परिवार के लोगों की मदद से भी आपके काम में सहायता मिलेगी। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों को रोक दें, क्योंकि इस समय आपका काम की जगह पर रहना ज्यादा जरूरी है।
लव- घर और व्यापार में संतुलन बनाकर रखने से अच्छा माहौल रहेगा। युवाओं को घूमने-फिरने के मौके आसानी से मिलेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा दिमागी काम की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा देर तक आँखों पर जोर न डालें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में आने की संभावना है। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहें, जल्द ही कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। इस समय फालतू खर्चों पर भी रोक लगाना जरूरी है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, इस समय बदनामी होने जैसी स्थिति भी बन रही है।
व्यवसाय- व्यापारिक काम फोन और जानकारों के जरिए ठीक चलते रहेंगे। अपनी निजी व्यस्तता के कारण व्यापारिक कामों को अनदेखा न करें। किसी नए काम की योजना शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- परिवार के मामलों में ज्यादा दखल देने से आपकी बदनामी हो सकती है। अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा।
स्वास्थ्य- इस मौसम में खास तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। कोई इन्फेक्शन आदि हो सकता है। प्रदूषण से अपना बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5*

*कर्क* – पॉजिटिव- इस समय ग्रहों की स्थिति आपको कोई सफलता दिला रही है। अपनी ताकत को सही दिशा में लगाएं, क्योंकि समय के साथ किए गए कामों के नतीजे भी बेहतर होते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी या दोस्त के साथ किसी छोटी सी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जिसकी वजह कोई बाहरी व्यक्ति होगा। किसी को भी पैसे उधार देना नुकसानदायक होगा, इसलिए मना करना भी सीखें।
व्यवसाय- मशीनरी से जुड़े व्यापार में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी, जिसकी वजह से ऑर्डर वगैरह पूरे करने में देरी होगी। कर्मचारियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें, उनकी वजह से आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।
लव- पारिवारिक रिश्तों को अच्छा बनाने के लिए एक दूसरे के लिए सम्मान और प्यार की भावना रखना जरूरी है। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- मौसम के हिसाब से अपना खानपान और दिनचर्या बनाएं। इस मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*सिंह* – पॉजिटिव- राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका खास योगदान रहेगा और आप एक खास मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अचानक फायदा होने से खुशी रहेगी। घर में कुछ मरम्मत और बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा को रोक दें, क्योंकि इसमें समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। अपने निजी कामों को पूरा करने में ही अपना ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में कड़वाहट न आने दें।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान और बच्चों से जुड़े व्यापार में फायदेमंद स्थिति बन रही है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापारिक विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और अपनी योजनाएं गुप्त ही रखें।
लव- आपके प्रयासों से घर-परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ेंगी। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
*भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2*

*कन्या* – पॉजिटिव- हालात कुछ बेहतर हो रहे हैं। कोई पेमेंट वगैरह रुकी हुई है, तो मांगने पर थोड़ी-थोड़ी करके मिल सकती है, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी खास तौर पर सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी काम में सफलता न मिलने से कुछ निराशा रहेगी। दूसरों की बुराई में शामिल न हों, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं और मामूली सी बात पर दोस्तों से झगड़ा भी हो सकता है। अपने निजी कामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यापार में आज किस्मत पूरी तरह से आपके साथ है। अपने आप ही आपके काम बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करके धीरे-धीरे कामों को पूरा करें। नौकरी करने वाले लोगों को भी कोई प्रमोशन या फायदेमंद तबादला मिलने की संभावना है।
लव- वैवाहिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्यार में बदल जाएगी।
स्वास्थ्य- इस मौसम में सेहत के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*तुला* – पॉजिटिव- किसी तजुर्बेकार व्यक्ति की मदद से कोई पारिवारिक मसला हल होगा। निवेश से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान दें। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। समाज सेवा करने वाली संस्था में मदद करने की इच्छा होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से आपकी इज्जत पर भी बात आएगी और इसका बुरा असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावुक होकर न लें।
व्यवसाय- इस समय व्यापार से जुड़े किसी भी काम को सामान्य ही रखें। दूसरों के मामलों में न उलझकर अपने कामों पर ही ध्यान दें। व्यापार से जुड़े नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जो कि आगे चलकर फायदेमंद भी रहेंगे। कोई व्यापारिक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
लव- परिवार का माहौल अच्छा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव का असर आपके शरीर और दिमाग पर पड़ेगा। कुछ समय योगा और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और लगन से अचानक फायदे होने वाले हैं। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल निकालने में आपका खास योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का मन भी नई-नई जानकारी हासिल करने में लगेगा।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से की बजाय समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आपकी इज्जत पर भी बात आ सकती है। घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनका ठीक से ध्यान रखना जरूरी है। फालतू खर्चों पर रोक लगाएं।
व्यवसाय- व्यापार को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सोचने-विचारने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। लोगों से मेलजोल बढ़ाने और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें।
लव- परिवार का माहौल अच्छा और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- गाड़ी चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। साथ ही जोखिम भरे कामों में बिल्कुल भी रुचि न लें। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन सकती है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

*धनु* – पॉजिटिव- आप अपने सभी कामों को ठीक तरह से करने और सब कुछ मिलाकर चलने में कामयाब रहेंगे। निवेश से जुड़े मामलों पर भी ध्यान दें। इस समय आपका कोई निजी मामला किसी की मदद से हल हो सकता है।
नेगेटिव- बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें। परिवार के किसी सदस्य के शादीशुदा जीवन में तनाव होने से चिंता रहेगी। गुस्सा होने की बजाय शांति से उनका मार्गदर्शन करने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कमाई की स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही काम की जगह को सुधारने में बहुत ज्यादा खर्चा हो जाएगा, लेकिन पैसों की दिक्कत नहीं आएगी। युवा वर्ग की भी पारिवारिक व्यापार में रुचि बढ़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्रोग्राम भी जरूर बनाएं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का खास ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1*

*मकर* – पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए की जा रही मेहनत के आज अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आपको बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। बड़े और तजुर्बेकार लोगों के अनुभव और सलाह से आपका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं जिस वजह से पैसे की कमी हो जाएगी। किसी भी तरह का उधार न लें। अपने चचेरे भाई-बहनों से अपने रिश्ते को बहुत ज्यादा संभालकर रखें और कोई भी सामान खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें।
व्यवसाय- व्यापार में अभी के कामों पर ही ध्यान देना ठीक रहेगा। पार्टनरशिप वाले व्यापार में पुरानी बुरी बातों को अभी के काम पर हावी न होने दें। इस समय किसी भी तरह का उधार या लेनदेन न करें, क्योंकि वापसी मुश्किल है।
लव- किसी भी परेशानी में अपने जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। आपको सही हल मिलेगा और रिश्तों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- निजी संबंधों में कड़वाहट आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाय शांति और धीरज से हल निकालें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2*

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और समय हंसी-खुशी में बीतेगा। आपका अच्छा और समझदार व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और भी अच्छा बनाएगा। आज आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने वाला है।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की लिस्ट बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय के बारे में गहराई से जानने की इच्छा आपको दूसरे जरूरी कामों से भटका भी सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान और सेहत का खास ध्यान रखें।
व्यवसाय- काम की जगह पर बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। ध्यान रखें कि खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा मेहनत और कोशिश की जरूरत है, हालांकि आप अपनी समझदारी से परेशानियों का हल भी निकाल लेंगे। दफ्तर में हालात कुछ बेहतर हो सकते हैं।
लव- घर और परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। फालतू प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और काम करने की वजह से आपकी सेहत थोड़ी खराब रह सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8*

*मीन* – पॉजिटिव- समय अच्छा है। सामाजिक और राजनीतिक लोगों के साथ रिश्तों में नजदीकी आएगी। अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर काम करने का सही समय है।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इस समय ससुराल वालों के साथ कोई परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता और काम का दबाव जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- व्यापार में आप अपनी समझदारी से किसी समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आपका अपने काम पर पूरी तरह ध्यान देना आपको नई सफलताएं दिलाएगा, लेकिन अभी कोई नया काम शुरू न करें।
लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा कोई काम बनने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी और आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सरकार झुकती है, झुकाने वाला चाहिए!!  मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सड़क के मांग को लेकर वायरल लीला साहू ने साबित कर दिया कि अपने हक अधिकार की भीख मत मांगो*

सरकार झुकती है, झुकाने वाला चाहिए!! मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सड़क के मांग को लेकर वायरल लीला साहू ने साबित कर दिया कि अपने हक अधिकार की भीख मत मांगो*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d