छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की सरेराह चप्पलों से की धुनाई वायरल VIDEO
उन्नाव: छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की सरेराह चप्पलों से की धुनाई। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड स्थित नीलम स्वीट हाउस के पास उस वक्त हंगामा मच गया जब एक छात्रा ने रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक स्कूल आते-जाते अक्सर उसे परेशान करता था। बार-बार की छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने आज हिम्मत दिखाई और मौके पर ही युवक को सबक सिखाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बैट्री रिक्शा कंपनी में पानी सप्लाई का काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।