स्लीमनाबाद।शासकीय बुद्धसिंह हायर सेकेंडरी स्कूल तेवरी में कक्षा 6 व 9 वी में प्रवेश लेने वाले 121 छात्र छात्राओं को विधायक प्रणय पांडेय ने निःशुल्क सायकल का वितरण किया।इस अवसर पर विधायक श्री पांडेय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सायकल से आने जाने में बच्चों को सुविधा मिलेगी साथ ही समय की बचत होगी।यह समय बच्चे अपनी पढ़ाई में लगाएं।जिससे भविष्य बेहतर होगाइस दौरान सलैया प्यासी, उत्तमपुर, देवरीभार, लिंगरी, गुदरी,खम्हारिया, नैगवा,डूंगरहाई से पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं को सायकिल दी गई।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, सरपंच सुश्री काजल रजक, बीडीसी कमलेश जैन,पुरुषोत्तम सिंह,लकी अग्रहरी,
अभय दुबे,राजाराम राजपाल, अमान असाटी, संजय जैन, रवि दुबे, निशांत जैन , रामकुमार असाटी,एड दिनेश असाटी,रवि झरिया, सरपंच सुनील गुप्ता,संगीता गुड्डन सिंह, बीआरसी प्रशांत मिश्रा,टी आई अखिलेश दहिया,प्रभारी प्राचार्य मनोज हल्दकार की उपस्थिति रही।
*जले ट्रांसफार्मर बदले, सब स्टेशन में ए बी स्विच लगाएं*
सायकल वितरण के बाद विधायक श्री पांडेय ने लोगों से चर्चा कर समस्याएं जानी।जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने और तेवरी सब स्टेशन में ए बी स्विच लगाने के निर्देश दिए जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली दी जा सके।स्कूल में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।


