लगातार नशामुक्ति अभियान के पांचवे दिन भी जारी रहा आज 19 जुलाई को रीठी प्रभारी ने अपनी टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार नशामुक्ति अभियान के पांचवे दिन भी जिला पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डहरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक राखी पाण्डेय और उनकी टीम द्वारा थाना रीठी अंतर्गत ई रिक्शा एवं बसों पर नशा मुक्ति प्रचार हेतु पंपलेट लगाए व ऑटो चालकों एवं बस चालकों को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइश दी गई की वह स्वयं नशा न करे और न ही लोगो और समाज को नशा मुक्त रखने हेतु सहयोग करे तथा सभी लोगो को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई।
जिनमे थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक विनोद पटेल, निरीक्षक चूड़ामणि पाण्डेय, अजय मेहरा , राम पाठक , आरक्षक अमन आरक्षक विजय ,आरक्षक शहंशाह खान की अहम भूमिका रही।
हरिशंकर बेन


