• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

ASI ने युवक को पीटा, बचाव में आई युवती को भी मारा मुक्का, पैर टकराने को लेकर हुआ आक्रोशित

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2025
in भोपाल
0
ASI ने युवक को पीटा, बचाव में आई युवती को भी मारा मुक्का, पैर टकराने को लेकर हुआ आक्रोशित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस की गुंडागर्दी का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी। जब दो युवतियां उसे बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी धक्का दिय और एक युवती के पेट में मुक्का मारा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/07/km_20250719-1_360p_30f_20250719_134545.mp4

घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। बागसेवनिया थाने के सामने स्थित सेकेंड हैंड कार शोरूम में काम करने वाले आकाश तिवारी, रितु सिंह परमार और अंजलि मिश्रा रोज की तरह चाय पीने निकले थे। चाय पीकर लौटते वक्त आकाश का पैर वहीं मौजूद एएसआई बृजेश मिश्रा से हल्के से टकरा गया। इसी बात से नाराज एएसआई ने आव देखा न ताव, आकाश को चांटा मार दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

जब साथ में मौजूद रितु और अंजलि ने आकाश को बचाने की कोशिश की तो एएसआई ने उन्हें भी धक्का दिया और गालियां दीं। रितु सिंह परमार का आरोप है कि बृजेश मिश्रा ने उनके पेट में मुक्का मारा। यह सब कुछ शोरूम के सामने ही हुआ, जहां राहगीरों और दुकानदारों ने भी यह घटना देखी।

घटना यहीं नहीं रुकी। एएसआई ने आकाश को घसीटते हुए थाने के अंदर ले जाकर फिर से पीटा। रितु और अंजलि भी उसके पीछे थाने तक पहुंचीं, लेकिन उन्हें भीतर घुसने से रोक दिया गया। युवतियों का आरोप है कि आकाश अंदर चीखता रहा, माफी मांगता रहा, लेकिन एएसआई और दो अन्य पुलिसकर्मी उसे पीटते रहे। वहीं बाहर खड़ी युवतियां मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते रहे।

पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में की है। आकाश ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि “पैर लगने की बात पर एएसआई और युवक के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया गया।” हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे साफ होता है कि मामला बेहद गंभीर है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥ट्रैफिक पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत मित्तल मॉल में शॉर्ट फिल्म आयोजित कर दर्शकों को किया जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए दिलाई शपथ 💥*

*💥ट्रैफिक पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत मित्तल मॉल में शॉर्ट फिल्म आयोजित कर दर्शकों को किया जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए दिलाई शपथ 💥*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d