• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 19 जुलाई दिन शनिवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2025
in ज्योतिष
0
आज 19 जुलाई दिन शनिवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे साथ ही बुधादित्य योग और शनि महाराज की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के लिए मनचाहा लाभ दिलाने वाला हो सकता है अपने-अपने कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
————————————————————–
*आज 19 जुलाई दिन शनिवार को श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे दोपहर तक और राहुकाल सुबह 09:01 से सुबह 10:44 बजे तक रहेगा। आज सुबह 8 से 9 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। बीती रात याने 18 जुलाई की रात 9 बजे से बुध कर्क राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चलाएंगे और 11 अगस्त को कर्क राशि में ही मार्गी होंगे यानी कुल 24 दिन बुध वक्री चाल से चलेंगे। वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह की वक्री होने को शुभ नहीं माना गया है लेकिन, जिन लोगों की कुंडली में ग्रह वक्री अवस्था में बैठे हैं वह जब जब वक्री होते हैं तो सुखद परिणाम देते हैं। बुध का वक्री होने मेष, वृषभ, सहित कुछ राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। जबकि मिथुन, सिंह समेत कुछ राशियों को करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई देगा। आज पूरे दिन शनि ग्रह का आधिपत्य रहेगा। और चंद्रमा से 12वें भाव में शनि ग्रह का गोचर होगा जबकि मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु का शनि से केंद्र योग बनेगा। वहीं आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और कर्क राशि में मौजूद सूर्य और बुध की युति होगी जिससे बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन बुधादित्य योग और शनि महाराज की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के लिए मनचाहा लाभ दिलाने वाला हो सकता है। इन राशियों को अपने-अपने कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही इन राशियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। और परिवार में भी इनके आनंद का माहौल रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ.चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – आज दिन का ज्यादातर समय अपने और परिवार के कामों में ही बीतेगा। आपकी किसी परेशानी में आपके दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे तथा कई तरह की अच्छी जानकारियां भी मिलेंगी।
नेगेटिव – अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने में आपको मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें। घर अथवा गाड़ी की देखरेख को लेकर कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान कर सकता है।
करियर – व्यवसाय को लेकर कई तरह के काम होंगे। किसी भी परेशानी में घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी मिल सकती है। ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। अपने बड़े अधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
लव – परिवार के लोगों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग होगी लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर परिवार पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – ज्यादा तला हुआ खाना देखकर अपने मन पर काबू रखें, वरना पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव – आजकल आपकी अच्छी सोच जैसे कि किस्मत की अपेक्षा मेहनत पर विश्वास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि मेहनत करने से किस्मत अपने आप साथ देगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव – ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से आपके खुद के कामों में रुकावट आएगी। दूसरों के काम का बोझ अपने ऊपर ना लें। इस समय समझदारी और चतुराई से काम लेने की जरूरत है। मन में कुछ उलझन की स्थिति भी रहेगी।
करियर – लोगों से डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदे वाली स्थिति में रहेंगे। अपने जरूरी संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। नौकरी करने वाले लोगों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव – पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। घर का माहौल भी नियम और मर्यादा में रहेगा।
स्वास्थ्य – बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। अपना सही बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आज नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी काफ़ी समय बीतेगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।
नेगेटिव – दोपहर बाद कोई बुरी खबर सुनाई दे सकती है लेकिन नकारात्मक विचार लाने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और साथ में कुछ समय बिताने से हौसला बढ़ेगा।
करियर – व्यवसाय बढ़ाने से संबंधित जो योजनाएं बनाई हैं उन्हें सच करने का अच्छा समय है। रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी लेकिन शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे कामों में पैसा ना लगाएं। ऑफिस में बॉस अथवा उच्च अधिकारियों के साथ ना उलझें।
लव – जीवनसाथी अथवा परिवार के लोगों की सलाह से आपका हौसला बढ़ेगा और आपसी संबंध भी बेहतर होंगे।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5*

*कर्क* – पॉजिटिव – जब समय अच्छा हो तो सभी काम अच्छे तरीके से होते जाते हैं। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से फायदेमंद संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई झगड़ा आपसी तालमेल से सुलझ जाएगा।
नेगेटिव – किसी भी मुश्किल परिस्थिति में शांति बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, अभी में ही रहना सीखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय आराम से पूरा करने का प्रयास करें।
करियर – कारोबार में अभी चल रहे कामों पर ध्यान दें। नई शुरुआत करने के लिए समय सही नहीं है लेकिन अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी जगह का अंदरूनी माहौल अच्छा बना रहेगा।
लव – जीवन साथी का उम्मीद से ज्यादा साथ रहेगा और आपसी तालमेल से सही व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंध सामने आ सकते हैं।
स्वास्थ्य – मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्का बुखार जैसा महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – व्यस्त रहने के बावजूद आप अपने निजी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी कार्य को आराम से करने का प्रयास करें आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव – दूसरों की वजह से अपने निजी कार्यों को ना टालें। सबको खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें। अच्छा साहित्य पढ़ें और अच्छे लोगों के साथ रहें।
करियर – अपने कारोबार संबंधी लोगों और संपर्कों को और ज्यादा बढ़ाएं। यह आपके काम करने के तरीके और व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें इससे आपको कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। नौकरी में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी।
लव – पति-पत्नी आपस में सही तालमेल बना कर रखें तथा किसी और व्यक्ति को बीच में ना आने दें। प्रेम संबंध मर्यादा में रहेंगे।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम की वजह से ज्यादा कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, राहत मिलेगी।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 3*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी भी कार्य को अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से पूरे करने की क्षमता रखेंगे, सिर्फ़ अपना आत्मविश्वास और हौसला बनाए रखने की जरूरत है। कहीं पूंजी लगाने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव – भाइयों के साथ झगड़े की स्थिति से दूर रहें। खास काम में रुकावट आ जाने से किसी दोस्त पर शक हो सकता है लेकिन यह सिर्फ़ आपका वहम ही होगा। अनजान लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं।
करियर – व्यवसाय में सही व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को अगर नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।
लव – पति-पत्नी के बीच कुछ विचारों का मतभेद होगा लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य – मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3*

*तुला* – पॉजिटिव – आपके अच्छे विचार तथा समाज की गलत गतिविधियों पर टोकना दूसरों के लिए एक उदाहरण बनता है तथा आपको सम्मानित स्थिति भी देता है। कोई रुका हुआ पैसा थोड़ा-थोड़ा करके मिलेगा लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव – यह जरूर ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत ज्यादा अधिकार जताना आपको अपने करीबी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा।
करियर – आज व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। काम करने वाली महिलाओं को आज बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है और आपको अपनी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही अच्छे मिलेंगे। सरकारी नौकरी में सुकून भरा समय बीतेगा।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का भी मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य – एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा और आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा आप तनावमुक्त होकर दूसरे क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने हार जाएंगे।
नेगेटिव – हालांकि दिन व्यवस्थित रहेगा लेकिन कोई भी मुश्किल परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम लें क्योंकि अभी जमीन संबंधी झगड़े को हल करने में परेशानियां बनी रहेंगी। इस समय किसी भी तरह का आना-जाना ना करें। संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती है।
करियर – कारोबारी मामलों में काफ़ी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफ़ी हद तक दूर हो जाएंगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव – परिवार के लोगों के आपसी तालमेल और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – इस समय पेट का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

*धनु* – पॉजिटिव – जो काम पिछले काफ़ी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको अच्छा लगेगा। जब समय अच्छा हो तो हर काम अपनी पसंद के तरीके से होता जाता है और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है।
नेगेटिव – किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी। कभी-कभी अपने निजी कार्यों को पूरा करने में आलस आ सकता है। गाड़ी की समय पर सर्विस कराएं, नहीं तो रास्ते में परेशानी आ सकती है।
करियर – कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। इस समय व्यवसाय में टीम वर्क बनाकर रखना जरूरी है इससे आपका काम का बोझ हल्का होगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी।
लव – परिवार में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे तथा फिर से खुशनुमा वातावरण बनेगा। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य – तनाव की वजह से अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास कमजोर महसूस करेंगे। मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 8*

*मकर* – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के साथ रहकर उनके मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर अपनाएं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।
नेगेटिव – किसी भी मुश्किल परिस्थिति में तनाव लेने की बजाय हल ढूंढने का प्रयास करें। साथ ही नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बढ़ते खर्चे चिंता में डाल सकते हैं।
करियर – व्यवसाय में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना जरूरी है। लोगों से डीलिंग, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदे वाली स्थिति में रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं साथ ही कोई टूर भी संभव है।
लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादा में रखें।
स्वास्थ्य – मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को ना आने दें।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 2*

*कुंभ* – पॉजिटिव – आज सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका बिना स्वार्थ का योगदान रहेगा। विशेष तौर पर महिलाएं अपनी काम करने की क्षमता और प्रतिभा द्वारा खास मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगी। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान लगाएं।
नेगेटिव – जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी खास निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अपने गुस्से और अहंकार जैसी कमियों पर काबू रखना जरूरी है। आपके स्वभाव की वजह से परेशानियां बढ़ेंगी तथा लोग भी विरोधी बनेंगे।
करियर – कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। सरकारी ऑफिस में किसी के साथ भी उलझने की बजाय आपसी सहमति से अपना काम करवाएं।
लव – पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंकझोंक संबंधों में और ज्यादा प्यार लाएगी। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य – कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत ही ज्यादा संतुलित रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 5*

*मीन* – पॉजिटिव – दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं लेकिन अपनी काम करने की क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। रिश्तेदार का घर में आगमन और बातचीत द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
नेगेटिव – बच्चे अपनी किसी समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे इसलिए उनका सही मार्गदर्शन करना जरूरी है। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी सही ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा आत्मविश्वास और बिना वजह की यात्राओं से बचें।
करियर – कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थितियां अभी सही नहीं रहेंगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करें।
लव – पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से भरा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य – एलर्जी और खांसी, जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चालिहा महोत्सव मैं उमड़ी भीड़ ,भगवान श्री झूलेलाल जी के गूंजे जयकारे

चालिहा महोत्सव मैं उमड़ी भीड़ ,भगवान श्री झूलेलाल जी के गूंजे जयकारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d